जम गईं ओस की बूंदें, 2 दिन बाद और बढ़ेगी सर्दी

40 दिन का चिल्ला शुरू होते ही कड़ाके की सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भरतपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे डीग के जंगलों में सुबह बाजरे के बबूले पर ओस की बूंदे जमी नजर आईं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 2 दिन बाद जिले में शीत लहर की सी स्थिति बन सकती है। रात का तापमान 2 और 3 डिग्री तक रह सकता है। दिन में भी धूप खिलने के बावजूद गलन वाली सर्दी का अहसास बना रहेगा। 31 दिसंबर से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है।

अगले हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम
तारीख - अधि/न्यू.
26 दिसंबर - 24/7
27 दिसंबर - 24/7
28 दिसंबर - 21/3
29 दिसंबर - 20/2
30 दिसंबर - 20/3
31 दिसंबर - 22/6



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीग. दिल्ली दरवाजा के पास स्थित जंगल में बाजरे के बबूले पर शुक्रवार को जमी ओस की बूंदे। फोटो : अमित शर्मा


टिप्पणियाँ