मंगल कल खुद की राशि में करेंगे प्रवेश, अब 2 माह तक यहीं रहेंगे

ब्रह्मांड के सबसे आक्रामक लाल ग्रह मंगल गुरुवार को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन की यात्रा समाप्त करके 24 दिसंबर गुरुवार को सुबह 10.17 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश करने करेंेगे। ज्योतिषियों की माने तो मंगल का यह राशि बदलना प्रॉपर्टी व सोने व चांदी के मार्केट में उछाल लाएगा।

बंशीधर ज्योतिष पंचांग के ज्योतिषाचार्य दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंगल अगले दो माह तक यानी अगले साल 22 फरवरी की सुबह तक मेष में ही विद्यमान रहेंगे। उसके बाद वे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है और उनके खुद की राशि में आने से मौसम व अन्य कई प्रकरणों पर विशेष प्रभाव रहेगा।

इस परिवर्तन से कई राशियों के जातक भी प्रभावित होंगे। हालांकि मंगल का खुद की राशि में आना सकारात्मक संकेत दे रहा है। मुख्य रूप से मिथुन, वृश्चिक, कर्क और कुंभ राशि के लोगों को खासा लाभ देगा और मान सम्मान बढ़ेगा। इसके बाद वृषभ, कन्या, मकर राशि के जातकों को सामान्य फल दे सकता है।

शेष मेष, सिंह, तुला, धनु व मीन राशि वालों को मध्यम फल मिलेगा। ज्योतिषाचार्य अजय मिश्र नाहरगढ़ रोड वालों ने बताया कि मंगल का प्रभाव अगले सप्ताह तक दिखाई देने लगेगा। इसके राशि परिवर्तन से प्रॉपर्टी मार्केट में उछाल आएगा और फिर से मकान आदि खरीद फरोख्त में लोगों की रूचि बढ़ेगी। इसके अलावा पुलिस की कार्यप्रणाली भी पहले से और अधिक आक्रामक होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ