कंचनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिटफंड कंपनी के दो शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों ठगों ने धन दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली और उनका पैसा लेकर गायब हो गए। मामले को लेकर नगला दूल्हे का निवासी उत्तम सिंह पुत्र बाबू सिंह ठाकुर और ब्रजकिशोर पुत्र नथी शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ लाखों रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था।
कंचनपुर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा दर्ज कराए गए मामले में बताया कि आरोपियों द्वारा गोल्डन रियल स्टेट और ग्राम विकास निधि नामक कथित कंपनियों में पैसा जमा कर धन दोगुना कर लौटाने के नाम पर लोगों को झूठे प्रलोभन देकर अपना शिकार बना लिया। आरोपियों के द्वारा कंपनी में एजेंट के रूप में कार्य करने पर मोटा मुनाफा देने की भी बात कही गई।
आरोपियों द्वारा दिए गए झूठे प्रलोभन में आकर ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगों को जाल में फंसा लिया और आरोपियों के द्वारा चंद महीनों में ही एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर जिले में अपना जाल बिछा दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने संभावना जताई है कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ