राजस्थान आवासन मंडल के संचालक मंडल की 244 वीं बैठक मंगलवार को मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में 51 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंडल में लंबे समय से रिक्त चल रहे 573 पदों पर भर्तियां करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। भर्तियों के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।
आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि बैठक का आयोजन मंडल के अध्यक्ष भास्कर ए. सावंत की अध्यक्षता हुई। आयुक्त ने बताया कि बोर्ड बैठक में यह तय किया गया कि जमीनों की अवाप्ति और पट्टे से जुड़े जो मामले हैं, उनका एक समिति परीक्षण करेगी और कौनसी जमीनें मंडल के लिए उपयोगी हैं और कौनसी नहीं है।
इसके बाद उसका प्रस्ताव सरकार को भिजवाया जाएगा। आवासन मंडल राजस्थान एवं रीजनल स्वीप सेंटर, भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान कार्यालय के लिए भवन बनाने का काम करेगा। यह भवन जयपुर स्थित इंदिरा गांधी नगर आवासीय योजना में 3 हजार 368 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस भवन के निर्माण पर लगभग 29 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ