क्षेत्र में दाे दिन से हाथ पैर सुन्न करने वाली ठंड पड़ रही है। रात का तापमान तीन डिग्री से भी नीचे है। गुरुवार काे जम्मू का रात का तापमान जहां तीन डिग्री रहा वहीं श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानिकाें ने आगामी तीन चार दिन तक शीतलहर का प्रभाव बना रहने का अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र में सुबह दस बजे तक घना काेहरा छाया रहा।
साढ़े दस बजे तक धूप निकली। इसके बाद धूप का प्रभाव बढ़ने के साथ ही आमजन काे ठंड से थाेड़ी रात मिली। दाेपहर में शीतलहर चली। इससे धूप में बैठे लाेग भी कंपकंपाते नजर आए। शाम 4 बजे के बाद धूप का प्रभाव कम हाेने के साथ ही ठंड फिर से बढ़नी शुरू हाे गई। रात आठ बजे तक हाथ पैर सुन्न करने वाली ठंड का प्रभाव बना हुआ था तथा काेहरे छाने लगा था। माैसम विभाग के अनुसार गुरुवार काे अधिकतम तापमान 18.3 व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हवा में नमी 100 व शाम काे 50 प्रतिशत दर्ज की गई।
शीतलहर: तीन चार दिन कड़ाके के ठंड पड़ेगी
माैसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हाे रही है। उत्तरी हवाएं शीतलहर का कारण बन रही हैं। इससे पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रभाव बढ़ा है। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर आदि जिलाें में ठंड ज्यादा पड़ रही है। आने वाले तीन चार दिन में भी कड़ाके की ठंड का दाैर जारी रहेगा।
माैसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में रहेगा काेल्ड-डे
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, सीकर व झुझुनू जिलाें में आगामी तीन चार दिनाें में कड़ाके की ठंड पड़ेगी तथा काेल्ड डे रहेगा। शीतलहर रूपी ठंडी हवाएं चलेगी।
नशे में पूरी रात खेत में ही रहा, सुबह मौत
गांव 26ए (बी) की रोही में सर्दी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार को सुबह गांव 26 ए (बी) की रोही में तारा सिंह के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। जिसे तारासिंह ने सुबह देखा और सरपंच व पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पहचान छिंद्रपाल सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी 26ए (बी) के रूप में हुई। मृतक के चचेरे भाई महमा सिंह पुत्र करनैल सिंह ने पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करवाई। महमा सिंह ने बताया कि उसका भाई छिंद्रपाल सिंह नशे का आदी था तथा रात्रि को घर नहीं पहुंचा। उसने बताया कि नशे की हालात में वह खेतों में ही रह गया और अधिक ठंड के कारण रात काे उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ