एमजी अस्पताल की काेराेना जांच लैब से गुरुवार शाम काे 335 लाेगाें की जांच रिपाेर्ट जारी की गई। 58 लाेगाें की जांच रिपाेर्ट फिलहाल राेक दी गई है। इसमें से 27 नए काेराेना संक्रमित पाए गए है।
जारी रिपाेर्ट अनुसार जिले में शारदा काॅलाेनी से 18 वर्षीय युवती और 37 वर्षीय महिला, बाहुबली काॅलाेनी से 28 वर्षीय युवक, मारुति नगर से 34 वर्षीय महिला, माेहन काॅलाेनी से 56 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय पुरुष, 31 वर्षीय महिला, हीराबाग काॅलाेनी से 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा जिले के तलवाड़ा, कूपड़ा, गोपीनाथ का गढ़ा, पालोदा, जौलाना, बागीदौरा, चनावाला, सीएचसी कुशलगढ़ में 1-1, परतापुर में 4 कोराेना पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिला जिले में अब तक कुल संक्रमितों का अांकड़ा 2448 तक पहुंच चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ