आज जारी हाेगी सीट मैट्रिक्स व मेरिट लिस्ट, नीट और इंजीनियरिंग छात्रों को 26 दिसंबर को करनी होगी रिपोर्टिंग
राजस्थान स्टेट मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग बोर्ड की ओर से माॅपअप राउंड काउंसलिंग की प्राेसेस के तहत आज शाम 5 बजे खाली सीटाें की संख्या और मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए काउंसलिंग राउंड-2 से आवंटित सीट को रिपोर्ट एवं ज्वाॅइन कर चुके या फिर आवंटित सीट सरेंडर कर चुके स्टूडेंट्स पात्र नहीं होंगे।
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि माॅपअप राउंड का आयोजन 26 दिसंबर को ऑफलाइन मोड पर किया जाएगा। पात्र स्टूडेंट्स को 26 दिसंबर सुबह 9 बजे डाॅक्यूमेंट्स सहित गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज जयपुर को रिपोर्ट करना होगा।
स्पेशल स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन आज से
डीटीयू, एनएसयूटी व ट्रिपलआईटी दिल्ली की स्पॉट राउंड काउंसलिंग के बाद 102 सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों के लिए स्पेशल स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी। इस काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स को डीटीयू कॉलेज में 26 दिसंबर को शेड्यूल के अनुसार फिजिकल रिपोर्ट करना होगा।
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की डीटीयू की 8, एनएसयूटी की 92 और ट्रिपलआईटी दिल्ली की 2 सीटें शामिल हैं। ज्यादातर खाली रही सीटों में दिल्ली रीजन की सीटें खाली हैं।
स्टूडेंट्स स्पेशल स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे के बाद से 25 दिसंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग का आवेदन शुल्क 1500 रुपए रखा है। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को 26 दिसंबर को दस्तावेजों के साथ डीटीयू कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
इस दस्तावेजों में स्टूडेंट्स को 10वीं व 12वीं की अंकतालिका, आवेदन फाॅर्म, डिमांड ड्राफ्ट कैटेगरी सर्टिफिकेट साथ में ले जाने होंगे। स्टूडेंट्स को इस काउंसलिंग में सीट मिलने पर 1.90 लाख का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी।
पीजी प्रीवियस में आवेदन की अंतिम तिथि आज
काॅलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से शहर के गवर्नमेंट काॅलेजाें में पीजी प्रीवियस में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार है। काॅलेजाें में स्टूडेंट्स की ओर से ऑनलाइन फाॅर्म जमा करवाने की प्राेसेस जारी रही।
काॅलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डाॅ. संजय भार्गव ने बताया कि पीजी प्रीवियस में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार है। काॅलेजाें में स्टूडेंट्स का अच्छा रुझान है। गवर्नमेंट साइंस काॅलेज प्रिंसिपल जयंत विजयवर्गीय ने बताया कि पीजी प्रीवियस में 30-30 सीटें बढ़ा दी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ