चांधन में तापमान-2.5 डिग्री पहुंचा जैसलमेर में सीजन की सबसे ठंडी रात

जैसलमेर अब सर्दी ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया। सोमवार की रात इस साल की अब तक की सबसे सर्द रात हुई। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.3 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं चांधन स्थित काजरी में अधिकतम तापमान 19.9 व न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दिनभर चली शीतलहर से धूप भी राहत नहीं दिला पाई। दिन भर चली बर्फीली हवाओं ने ठिठुरा दिया। सुबह होने के साथ ही लोग अलाव तापते नजर आए। सर्दी के असर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है गर्म कपड़ों व तेज धूप के बावजूद कंपकंपाते नजर आए।

जिले में कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का स्वागत

पिछले दिनों सर्दी का असर कम होने के बाद अब फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। इस साल पड़ रही तेज सर्दी के बीच नया साल आएगा। जैसलमेर में लगातार बढ़ रहे ठंड के असर को देखते हुए अभी और सर्दी बढ़ने के आसार है।

न्यू ईयर के लिए इस बार जैसलमेर में सैलानियों को कड़ाके की ठंड का अहसास होने की पूरी उम्मीद है। सम में मखमली धोरों में सर्दी की रात में कड़ाके की सर्दी होने की पूरी संभावना है। जिससे न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर सैलानी सर्दी का पूरा लुत्फ उठा पाएंगे।

वाहनों पर जम गई बर्फ, दोपहर तक छाया रहा कोहरा

रामगढ़, कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में सर्दी का सितम जारी है और कस्बे में सुबह वाहनों की छत पर बर्फ जमीं नजर आई। मंगलवार को सुबह हल्के कोहरेे का असर रहा दिन चढ़ने के बाद पूरे दिन खिली धूप भी बर्फीली हवाओं के सामने बेअसर साबित हो रही थी।

धूप में भी लोगों की धूजणीं छूटती रही और लोग गर्म लबादे ओढ़ने के बाद भी ठिठुरते रहे। तेज ठंड के कारण लोग देर तक घरों में दुबके रहे और पूरे दिन भर गलन महसूस होती रही। बदले मौसम में पारा जमाव बिंदू पर पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड में लोग राहत पाने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं। सुबह शाम जहां अलाव तापते नजर आते है वहीं दिन में धूप सेकते रहे। सर्दी की वजह से लोगों की दिनचर्या में भी खासा बदलाव देखने को मिल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जैसलमेर. सर्द मौसम में नौकायन का लुत्फ उठाते सैलानी।


टिप्पणियाँ