आमेर इलाके में सायबर ठगों द्वारा एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 25 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित सरपंच की ढाणी निवासी रंग लाल मीणा ने सोमवार को आमेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई किसी ने उनके कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर मामले की जांच शुरू की। उल्लेखनीय है कि आए दिन ठगी की घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन लोग भी जागरूक नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ