चोर ग्राइंडर से तिजोरी काटकर 25 तोला सोने के जेवर और पौने छह लाख की नकदी चुराकर ले गए

लूणी थाना इलाके के भटिंडा गांव में शनिवार रात को एक घर में चोरी हो गई। चोरों ने महज एक घंटे में करीब 25 तोला सोने के जेवरात व पौने छह लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक परिवार सहित पास ही के गांव में बड़े भाई के यहां पर पौष बड़ा कार्यक्रम में गए हुए थे। शाम सात बजे गया परिवार आठ बजे के आसपास लौटा तो चोरी का पता लगा। चोरों ने ग्राइंडर से तिजोरी व बक्सों के ताले काटे और जेवरात व नकदी ले गए। पुलिस की आंरभिक जांच में चोरी की वारदात में किसी जानकार या परिवार के सदस्य का हाथ होने का संदेह है।
थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि भटिंडा गांव निवासी रमेश जाखड़ शनिवार रात को अपने बड़े भाई के यहां नजदीक के गांव में पौष बड़ा कार्यक्रम में गए हुए थे। करीब एक घंटे में लौटे तो मुख्य गेट के ताले टूटे मिले। चोर करीब 25 तोला सोने के जेवरात व पौने छह लाख की नकदी चुरा ले गए। पुलिस चोरों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ