राजीव गांधी सेवा केंद्र से कम्प्यूटर और बैटरी समेत 2.50 लाख का माल चोरी

पंचायत समिति धौलपुर की ग्राम पंचायत दूबरा में बुधवार को चोरों ने राजीव गांधी सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए मुख्य गेट का ताला तोड़कर उसमें रखी सोलर बैट्री, कंप्यूटर सहित रिकार्ड की फाइलें चुरा कर ले गए। संविदा पर लगे चौकीदार ने पुलिस में तहरीर दी है कि 22 दिसंबर की शाम को रोजाना की तरह करीब 7:30 बजे वह राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पहुंचा।

जहां सुबह करीब 3 बजे उसकी तबियत खराब हो गई जिससे वह घर आ गया। इसी बीच चोर राजीव गांधी सेवा केंद्र का ताला तोड़कर स्टोर रूम में रखे सोलर सिस्टम एवं 24 बैट्री, ग्राम पंचायत कार्यालय कक्ष में रखे कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर,राजनेट की बैट्री, पुराना नया रिकार्ड सहित अन्य समान चुरा ले गए। घटना की सूचना ग्राम विकास अधिकारी सहित सदर थाना पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्राम विकास अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि चोर राजीव गांधी सेवा केंद्र से करीब दो से ढाई लाख रुपए का सामान सहित नया पुराना रिकार्ड चुरा कर ले गए हैं। चौकीदार बबलू द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2.50 lakh goods including computer and battery stolen from Rajiv Gandhi Seva Kendra


टिप्पणियाँ