आरयू; प्रमोट किए गए फर्स्ट-सेकंड ईयर के 2.50 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे मिनिमम 36% अंक, कोई फेल नहीं

कोरोना संक्रमण की वजह से राजस्थान यूनिवर्सिटी के फर्स्ट एवं सेकंड ईयर के जिन 2.50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को प्रमोट किया गया था उनका रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। आरयू की ओर से तय फार्मूले के अनुसार पिछले साल के अंकों के औसत से रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

इसमें भी प्रत्येक सब्जेक्ट में मिनिमम 36 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। इससे कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं होगा। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी यूजी फाइनल ईयर मुख्य विषयों के रिजल्ट जारी कर चुकी है। लेकिन प्रमोट हुए फर्स्ट, सेकंड ईयर का रिजल्ट फार्मूला तय नहीं किए जाने की वजह से घोषित नहीं किया जा सका है।
ऐसा होगा रिजल्ट का फार्मूला

  • यूजी सेकंड ईयर की कोविड से पहले जो परीक्षाएं हो चुकी उनकी कॉपियां चेक हो चुकी है। शेष बचे पेपर और प्रायोगिक परीक्षा में पिछले साल के अंकों के औसत के आधार पर अंक देकर मार्कशीट तैयार की जाएगी।
  • यदि कोई छात्र किसी सब्जेक्ट में फेल होता है तो उसे मिनिमम पासिंग मार्क्स दे दिए जाएंगे। ऐसे ही यदि सेकंड ईयर के किसी स्टूडेंट का फर्स्ट ईयर का पेपर ड्यू है तो उसे भी मिनिमम पासिंग मार्क्स दिए जाएंगे।
  • बीए- बीएससी बीएड के सेकंड व थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स का पिछले ईयर के प्राप्तांकों के औसत अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
  • सेमेस्टर प्रणाली में फाइनल सेमेस्टर के अलावा अन्य सभी स्टूडेंट्स को पूर्व में पास सेमेस्टर के अंकों के औसत के आधार पर नम्बर मिलेंगे।

रिजल्ट से असंतुष्ट अगली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे

सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स कोविड से पहले जो पेपर दे चुके थे। सिर्फ उन्हीं में पुनर्मूल्यांकन और आरटीआई में कॉपी लेने का अवसर मिलेगा। पुनर्मूल्यांकन का दायरा घटा है लेकिन जो स्टूडेंट्स रिजल्ट से संतुष्ट नही होंगे। वे आगामी परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे।

प्रमोटी विद्यार्थियों को फेल नहीं किया जाएगा
^ जिन सब्जेक्ट्स में प्रमोट किया है उनमें न्यूनतम 36 % अंक दिए जाएंगे। प्रमोट स्टूडेंट फेल नहीं होगा। लेकिन रिजल्ट से कोई स्टूडेंट संतुष्ट नही होगा तो आगामी परीक्षा में शामिल हो सकता है।
- प्रो. एस एल शर्मा, कन्वीनर ईपीएमसी, आरयू



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूनिवर्सिटी यूजी फाइनल ईयर मुख्य विषयों के रिजल्ट जारी कर चुकी है


टिप्पणियाँ