अगस्त-सितंबर में 2.47 लाख नए कनेक्शन, वर्क फ्राॅम हाेम ने बढ़ा दी ब्रॉडबैंड की डिमांड

काेराेना काॅल में ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम हाेम के नए कल्चर के चलते ब्राॅडबैंड कनेक्शन के साथ-साथ माेबाइल कनेक्शन की डिमांड भी बढ़ गई है। अगस्त-सितंबर में राजस्थान में करीब 2.47 लाख नए कनेक्शन लिए गए। इसके साथ ही राजस्थान में कुल माेबाइल यूजर्स की संख्या 6,49,11,970 से 6,51,59,337 हाे गई। हाल ही में ट्राई की ओर से जारी आंकड़ाें के अनुसार राजस्थान में वायरलेस कनेक्शन की संख्या में करीब 0.38 फीसदी का इजाफा हुआ।

इसके अलावा शहरी इलाकाें में ब्राॅडबैंड कनेक्शन के साथ ही लैंडलाइन की भी डिमांड बढ़ गई है। राज्य में फिलहाल 8 करोड़ 17 लाख 80 हजार कनेक्शन हैं। इनमें से 5 कराेड़ 5 लाख के करीब कनेक्शन एक्टिव हैं। राज्य में 5355 लैंडलाइन कनेक्शन बढ़े, देश में 1.89 लाख : देश में भी ब्राॅडबैंड के साथ लैंडलाइन यूजर्स की संख्या बढ़ी है।

देश में 1 कराेड़ 98 लाख 87 हजार 190 से लैंडलाइन का आंकड़ा 2 कराेड़ के पार चला गया। इस दाैरान कुल 1.89 लाख कनेक्शन बढ़ गए। वहीं राजस्थान में 5355 नए लैंडलाइन कनेक्शन लगवाए गए, यहां आंकड़ा 4,71,230 से बढ़कर 4,76,585 पर पहुंच गया। देश के ग्रामीण इलाकाें में 4,79,064 कनेक्शन कम हाे गए।

काॅल ड्राप-स्लाे इंटरनेट से मोबाइल यूजर्स परेशान
राजस्थान में लगातार माेबाइल यूजर्स की संख्या बढ़ने से नेटवर्क की समस्या भी बढ़ रही है। माेबाइल टावर पर लाेड बढ़ने से काॅल ड्राप और स्लाे इंटरनेट की समस्या से यूजर्स काे हर वक्त परेशानी हाे रही है। काॅल ड्राप और स्लाे इंटरनेट के चलते सितंबर तक 3.91 करोड़ माेबाइल उपभाेक्ता पाेर्ट यानि एमएनपी की रिक्वेस्ट भेज चुके हैं। अगस्त तक यह आंकड़ा 3.86 लाख था। देशभर में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद इस साल सबसे ज्यादा पाेर्ट की रिक्वेस्ट राजस्थान से ही भेजी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2.47 lakh new connections in August-September, work from HAM increases broadband demand


टिप्पणियाँ