दाे इंस्पेक्टर बने एक दिन के थाना प्रभारी, 24 घंटे में ही संशाेधित आदेश जारी कर हटाया, संतरा मीणा का दूसरी बार भी श्याम नगर से हुआ तबादला निरस्त

जयपुर कमिश्नरेट में तीन दिन पहले जारी की गई 119 पुलिस इंस्पेक्टराें की तबादला सूची में पूरे कमिश्नरेट के थाना प्रभारियाें के चेहरे बदल दिए गए थे। इसके ठीक 24 घंटे बाद कमिश्नर ने संशाेधित तबादला सूची जारी कर सबकाे चाैंका। संशाेधित सूची में दस इंस्पेक्टराें काे बदला गया।

इसमें दाे इंस्पेक्टर ताे ऐसे हैं जाे महज 24 घंटे के लिए ही थाना प्रभारी बने और उनकाे वापस थाने से हटा लिया। श्याम नगर थाना प्रभारी संतरा मीणा का ताे दूसरी बार तबादला निरस्त हुआ था। ऐसे में कमिश्नरेट में हर अफसर के पास यही चर्चा है कि आखिर दूसरी बार संतरा का तबादला निरस्त क्याें हुआ?

जॉइन किया, साेशल मीडिया पर फाेटाे डाली और फिर डीएसटी में तबादला
पुलिस इंस्पेक्टर मनाेहर लाल काे पहली बार थाना प्रभारी बनाया गया। उन्हें डीएसटी से रामनगरिया थाना प्रभारी के पद पर लगाया गया। मनेाहर लाल ने तत्काल ज्वाइन कर लिया और पहली पाेस्टिंग की फाेटाे भी साेशल मीडिया पर डाल दी। ज्वाइन करने के महज दस घंटे बाद ही शाम काे पुलिस कमिश्नर ने संशाेधित आदेश निकाला। जिसमें मनाेहर लाल काे रामनगरिया थाने से डीएसटी पूर्व में लगा दिया। हालांकि मनाेहर लाल पहले भी डीएसटी में ही थे और उन्हाेंने बेहतर काम किया था।

सुबह जॉइन, थाने में जवानाें से परिचय और शाम काे विदाई
पुलिस इंस्पेक्टर नवीन खंडेलवाल ट्रेफिक इंस्पेक्टर पूर्व में लगे हुए थे। तबादला आदेश में उन्हें विद्याधर नगर थाना प्रभारी के पद पर लगा दिया। नवीन खंडेलवाल ने तत्काल थाना प्रभारी के पद पर ज्वाइन कर लिया और थाने के स्टाफ, जवानाें से परिचय किया। 24 घंटे बाद ही संशाेधित तबादला आदेश में नवीन खंडेलवाल काे विद्याधर नगर थाने से आईआईयूसीडब्ल्यू दक्षिण में लगा दिया। इसी तरह से आदर्श नगर थाना प्रभारी अरुण सिंह काे अपराधा शाखा में लगाया। वहां से उन्हें गांधी नगर थाना प्रभारी बना दिया। अरूण सिंह महज कुछ घंटे ही अपराध सहायक के पद पर रहे।

संतरा का पहली बार तबादला हुआ ताे 3 दिन में निरस्त हुआ, दूसरी बार 24 घंटे में थाना वापसी
श्याम नगर थाना प्रभारी संतरा मीणा चर्चा में हैं। पहली सूची में संतरा काे श्याम नगर से हटाकर महिला थाना प्रभारी लगाया। कुछ घंटाें में तबादला निरस्त कर दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। एक साल पहले भी संतरा का इसी तरह से हुआ तबादला निरस्त हुआ था। संतरा मीणा को 27 जुलाई काे श्याम नगर थाना प्रभारी लगाया गया था।

अक्टूबर में पुलिस कमिश्नर ने श्याम नगर थाने से संतरा का तबादला कर दिया। इंस्पेक्टर सुरेन्द्र राणावत काे श्याम नगर थाना प्रभारी लगाया। तीन दिन बाद संतरा मीणा का तबादला निरस्त करना पड़ा। यही स्थिति दुबारा बनी। अब चर्चा है कि आखिर बार बार संतरा का तबादला कर निरस्त क्याें कर रहे हैं? संतरा का श्याम नगर से क्या लगाव है?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One day police station in-charge became an inspector, issued a revised order within 24 hours, Orange Meena was transferred from Shyam Nagar for the second time.


टिप्पणियाँ