24 लाख को 3 चरण में वैक्सीन लगाने का ब्लू प्रिंट हो रहा तैयार, 50-80 साल के 6.21 लाख बुजुर्गों का तीसरे चरण में वैक्सीनेशन

(मनीष सिंह चाैहान)
केंद्र सरकार से गाइडलाइन मिलने के बाद चिकित्सा विभाग ने संभवत: जनवरी में आने वाली कोरोना वैक्सीन के वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अजमेर जिले में करीब 24 लाख लाेगाें को वैक्सीन लगाने की तैयारी है।

इनमें से 9 लाख से अधिक युवाओं की संख्या है, यानी 37.5 प्रतिशत। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पहले चरण में चिकित्सक, नर्सिंग, हेल्थ वर्कर काे वैक्सीन लगेगी, जिनकी संख्या 18 हजार से अधिक है। पहले चरण में ही कोरोना संक्रमितों को भी वैक्सीन दी जाएगी।


दूसरे चरण में फील्ड में रहने वाले अधिकारियाें, कर्मचारियाें, रेलवे, राेडवेज, न्यायालय, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी और तीसरे चरण में 50 साल और उससे अधिक की उम्र सहित गंभीर बीमारियाें से ग्रसित बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है।

जिले में 50 से 80 साल तक बुजुर्गों की संख्या 6.21 लाख से अधिक है। अंतिम चरण में सामान्य और युवाओं का नंबर आएगा। कोरोना वैक्सीन के सही वितरण के लिए सरकार की ओर से बूथ लेवल ऑफिसर्स की भी मदद ली जाएगी, ताकि घर-घर तक पहुंचा जा सके।


मसल में लगेगी कोरोना वैक्सीन
वैक्सीन काे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा के बाद दैनिक भास्कर ने काेविड वैक्सीन के कनवीनर व सीएमएचओ डाॅ. केके साेनी से इस मामले में जानकारी ली। उनका कहना है कि काेविड की वैक्सीन मसल में ही लगेगी। बच्चों का भी टीका मसल में ही लगाया जाता है। यह वैक्सीन भी उसी तरह मसल में लगाई जाएगी।

वैक्सीन को -25 डिग्री में रखना होगा, विभाग के पास -20 डिग्री के फ्रीजर

जिले में कितने बूथ बनाए जाने है यह ताे वैक्सीन आने के बाद ही तय हाेगा। अभी तक यह जानकारी सामने अा रही है कि वैक्सीन को -25 डिग्री में रखना होगा। चिकित्सा विभाग के पास -20 डिग्री के फ्रीजर हैं। यदि -24 डिग्री वाली वैक्सीन आई ताे कोल्ड चैन बनाने, डीप फ्रीज सहित ट्रांसपोर्टेशन के लिए अलग से भी व्यवस्था करनी हाेगी।

28 दिन के अंतराल में लगेंगे 2 डोज
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग एक व्यक्ति को एक माह में वैक्सीन के दाे डाेज लगाएगा। दाेनाें डाेज में 28 दिन का अंतर हाेगा। वैक्सीन एक ही कंपनी की लगाई जाएगी। यहां काैन सी वैक्सीन आ रही है इसे लेकर अभी तक काेई जानकारी नहीं मिली है। यह जरूर है कि काेविड की वैक्सीन काे लेकर तैयारियां रखने के लिए कहा गया है। इसी कारण चिकित्सा विभाग की पूरी टीम इन दिनाें इसी पर कार्य कर रही है।

राज्य मुख्यालय ने यह मांगी है जानकारी
चिकित्सा विभाग ने जिले के कोल्ड चैन की स्थिति काे लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में कहां कितने फ्रीजर हैं, कहां कोल्ड चैन की स्थिति किस स्तर की है, माइंस 25 डिग्री के यदि वैक्सीन आती है ताे कैसे रखा जाएगा, सेंट्रल स्टाेर की क्या स्थिति है, वहां कितनी क्षमता की वैक्सीन रखी जा सकती है, आदि। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट के लिए क्या माइंस -25 डिग्री के वैन मुहैया हाे सकेंगे, इन सभी की इन दिनों सूची बनाई जा रही है। एक सूची पहले मुख्यालय भेजी जा चुकी है। यदि -25 डिग्री वाली वैक्सीन आती है ताे विभाग काे पूरी तरह से कोल्ड चैन नए सिरे से बनानी हाेगी।


डेयरी पर भी है नजर अजमेर डेयरी के नए प्लांट में कोल्ड चैन का अभी एक नया हाॅल तैयार किया गया है। यह वैक्सीन के बाॅक्स रखने के लिए विकल्प बन सकता है। इसके अलावा रीकाे एरिया में बने कोल्ड वेयर हाउस का भी विकल्प प्रशासन अपने पास रखे हुए है। जहां पर इन वैक्सीन काे रखा जा सकता है। वहां की सुरक्षा प्रशासन के हाथाें रहेगी।

85 और पॉजिटिव, 2 माैत, 71 ऑक्सीजन पर

अजमेर जिले में साेमवार काे 85 नए काेराेना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अब काेराेना संक्रमितों की कुल संख्या 21 हजार 718 पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर, जेएलएन में उपचार के दाैरान 2 संक्रमित मरीजाें की माैत हो गई। अब तक 466 की मौत हो चुकी है। शनिवार व रविवार काे अवकाश के कारण जिले की डिस्पेंसरियाें में काेविड की जांच नहीं हाे सकी। इसी कारण साेमवार काे संक्रमिताें की संख्या कम रही।

  • जिले में काेविड संक्रमितों का आंकड़ा 21 हजार 718 तक पहुंचा
  • अब तक 466 मरीजों की मौत

अभी पहले डिस्पेसरियाें में दूसरे कार्य भी चलने के कारण काेविड की जांच अधिकतम बीस व्यक्तियाें की हाे रही है। इसी कारण काेराेना संक्रमित मरीजाें का आंकड़ा भी थमा हुआ है। साेमवार काे कई लाेगाें ने सैंपलिंग करवाई है। मंगलवार काे रिपाेर्ट बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

कोरोना अपडेट

  • जेएलएन में 123 काेराेना मरीज भर्ती हैं।
  • काेविड वार्ड में 36 भर्ती हैं।
  • 34 सस्पेक्ट वार्ड में भर्ती हैं।
  • काेविड वार्ड में 80 पुरुष और 45 महिलाएं भर्ती हैं।
  • यहां ऑक्सीजन पर 71, वेंटिलेटर पर 3 बाइपेप पर 32, एनआरबीएम पर 12 मरीज हैं।
  • जेएलएन के नए बनाए वार्ड में 53 निगेटिव मरीज हैं।

अजमेर जिले में किस उम्र की कितनी जनसंख्या
नाम पुरुष महिला 18-19 साल 20-29 30-39 कुल
किशनगढ़ 137874 130239 1024 60600 70126 268113
पुष्कर 119686 114752 995 60764 59959 234440
अजमेर उत्तर 101800 99964 668 39831 50461 201771
अजमेर दक्षिण 101029 99941 821 39433 51675 200970
नसीराबाद 111867 107915 1178 59860 52828 219783
ब्यावर 122783 119660 946 59482 62482 242445
मसूदा 129882 124614 438 65520 70881 254496
केकड़ी 124570 120890 1176 59681 63671 245460
कुल 949491 917975 7246 445171 482083 1867478

अजमेर जिले में किस उम्र की कितनी जनसंख्या
नाम 40-49 50-59 60-69 70-79 80 से अधिक
किशनगढ़ 45581 43069 27716 13653 6344
पुष्कर 37044 35783 23071 11712 5112
अजमेर उत्तर 38609 33417 22930 11170 4685
अजमेर दक्षिण 38513 33754 22040 10278 4456
नसीराबाद 34059 33628 22649 10760 4821
ब्यावर 42029 35980 24432 12129 4965
मसूदा 38207 37619 25151 12144 4546
केकड़ी 37076 38545 26462 13046 5803
कुल 311118 291795 194451 94892 40722



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Blue print of 24 lakh to be vaccinated in 3 phase is ready, 6.21 lakh elderly people aged 50-80 years in third phase


टिप्पणियाँ