21वां जोधपुर पोलो सीजन 2020 जोधपुर पोलो व इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर की ओर से 14 से 31 दिसंबर तक महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो मैदान एयरफोर्स रोड पर होगा। इंस्टीट्यूट के सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि इस दौरान 3 टूर्नामेंट और एकदिवसीय प्रदर्शन मैच खेला जाएगा। इसके तहत 15 से 19 दिसंबर तक एचएच महाराजा ऑफ जोधपुर कप 8 गोल टूर्नामेंट खेला जाएगा। राजपूताना एंड सेंट्रल इंडिया कप 10 गोल का टूर्नामेंट 21 से 26 दिसंबर तक तथा 27 से 31 दिसंबर तक पोलो फैक्ट्री महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 10 गोल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। सभी मैच दोपहर तीन बजे शुरू होंगे। पहली बार कोविड-19 के कारण बिना दर्शकों के मैच खेले जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ