पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती के बाद अब कर्मचारी चयन बोर्ड की एक ओर भर्ती में पदों के मुकाबले योग्य अभ्यर्थियों का मिलना मुश्किल लग रहा है। बोर्ड की सहायक रेडियोग्राफर और लैब टेक्निशियन भर्ती में दस्तावेज और पात्रता के लिए अभ्यर्थी पहुंचे ही नहीं। इन दोनों पदों के लिए बोर्ड ने पदों के मुकाबले डेढ़ गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया था।
दोनों पदों के लिए बुलाए गए कुल 3040 अभ्यर्थियों में से 2127 उम्मीदवार दस्तावेज जांच के लिए नहीं पहुंचे। महज 913 अभ्यर्थियों ने दस्तावेज जांच कराए। बोर्ड ने अनुपस्थित अभ्यर्थियों को फिर से मौका दिया है। लैब टेक्निशियन के 1119 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसमें 1675 अभ्यर्थियों को दस्तावेज व पात्रता जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया था। इनमें से 1311 नहीं पहुंचे।
सहायक रेडियोग्राफर भर्ती में 1058 पद हैं। इन पदों के लिए 1365 अभ्यर्थियों को दस्तावेज और पात्रता जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया था 816 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। चयन बोर्ड ने अनुपस्थिति अभ्यर्थियों को फिर से मौका देते हुए दस्तावेज जांच के लिए बुलाया है। ऐसे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का टाइम टेबल जारी कर दिया है। सहायक रेडियोग्राफर के पद के लिए 22 दिसंबर तक और लैब टेक्नीशियन पद के लिए 24 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ