राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 21 बेंचों का गठन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी के निर्देशन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिद्धेश्वर पुरी ने बताया कि जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में शुक्रवार तक कुल 6204 लंबित प्रकरणों को चिह्नित किया गया है, जिनमें धारा 138 पराक्रम्य विलेख अधिनियम (एनआईएक्ट) के प्रकरण, धन वसूली के मामले, मोटर एक्सीडेंट क्लेम के मामले, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) एवं अन्य सिविल मामले शामिल हैं तथा कुल 7898 प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों को चिह्नित किया गया है जिनमें धन वसूली प्रकरण, बीएसएनएल से संबंधित प्रकरण व बिजली-पानी के बिल से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। इसके लिए कुल 21 बेंचों का गठन किया गया है, जिनमें 19 बेंच न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के लिए गठित की गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ