जेएलएन अस्पताल में पहली बार कोरोना की सबसे डरावनी तस्वीर सामने आई है जबकि यहां भर्ती रिकाॅर्ड 10 काेराेना संक्रमित मरीजाें की एक ही दिन में माैत हाे गई। यह अस्पताल में भर्ती मरीजों की एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले जिले में अब तक एक दिन में 14 काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें की माैत हाे चुकी है लेकिन वे आंकड़े पूरे जिले के अस्पतालाें से जारी किए गए थे। सर्दी के साथ बढ़ रहे काेराेना संक्रमित मरीजाें की माैत के बाद जहां अस्पताल प्रशासन की नींद उड़ गई है। वहीं सीएमएचओ ऑफिस ने एक बार फिर आंकड़े छिपाए।
चिकित्सा विभाग ने राज्य सरकार काे जयपुर भेजी रिपाेर्ट में महज एक काेराेना संक्रमित मरीज की माैत बताई है, जबकि हकीकत ताे यह है कि बीती रात साेमवार काे 12 बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे के बीच ही 7 काेराेना मरीजाें की माैत हाे चुकी थी। शाम हाेते हाेते एक और काेराेना मरीज की काेविड वार्ड में माैत हाे गई, लेकिन विभाग ने शाम छह बजे तक की जारी रिपाेर्ट में महज एक ही संक्रमित की जिले में माैत बताई है। वहीं रात सात बजे दाे और संक्रमिताें की माैत आईसीयू वार्ड में हुई।
मंगलवार रात दस बजे तक अजमेर जिले में दस काेराेना संक्रमित मरीजाें की माैत के बाद यह मृतकाें की संख्या बढ़कर 435 हाे गई है। वहीं जिले में मंगलवार काे 123 नए काेराेना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इन मरीजाें के साथ ही अजमेर जिले में काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा 20 हजार की संख्या काे पार कर गया। जिले में काेराेना पाॅजिटिव की संख्या बढ़कर 20 हजार 76 पहुंच गई।
आंकड़ाें की जुबानी
- जेएलएन में कुल 175 काेराेना के मरीज भर्ती हैं।
- काेविड वार्ड में 75 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।
- 55 सस्पेक्ट मरीज वार्ड में भर्ती हैं।
- काेविड वार्ड में 132 पुरुष और 40 महिलाएं भर्ती हैं।
- यहां ऑक्सीजन पर 88, वेंटीलेटर पर 4, बाईपेप पर 36, एनआरबीएम पर 25 मरीज हैं।
- जेएलएन के नए बनाए वार्ड में 50 निगेटिव मरीज हैं जिनका उपचार चल रहा है।
- जेएलएन में काेविड मरीजों के लिए 349 पलंग आरक्षित हैं, इसमें से 174 खाली हैं।
काेराेना संक्रमिताें की निगरानी करेगी पुलिस
क्वारेंटाइन के बावजूद बाहर घूमते पाए गए ताे दर्ज हाेगा मुकदमा
कोरोना को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन के तहत अब जिला पुलिस काेराेना संक्रमित लाेगाें की निगरानी करेगी। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने इस बारे में सभी थाना प्रभारियाें काे दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
एसपी के अनुसार काेराेना संक्रमित लाेगाें द्वारा अगर क्वारेंटाइन नियमाें का उल्लंघन किया ताे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी ने आमजन से अपील की है कि वे काेराेना गाइडलाइन का पालन करें और खुद स्वस्थ रहें और दूसराें काे भी सुरक्षा प्रदान करें।
कोविड पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की भी हाेगी ट्रेसिंग
जिला पुलिस स्वास्थ्य विभाग की सूचना के आधार पर ऐसे लाेगाें की सूची तैयार कर रही है, जिन्हें काेराेना पाॅजिटिव करार देकर हाेम क्वारेंटाइन किया गया है। संबंधित थाना पुलिस के दल क्वारेंटाइन किए गए लाेगाें की नियमित निगरानी करेंगे। क्वारेंटाइन नियमाें का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संक्रमिताें काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारेंटाइन किया जा रहा है।
पुलिस संक्रमिताें के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनका टेस्ट कराने के लिए विभाग काे सूचित करेगी। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस काे हर तीन दिन में संक्रमिताें काे चेक करने के निर्देश दिए हैं। पहले से ही कम नफरी की समस्या का सामना कर रही जिला पुलिस काे अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से पुलिसिंग प्रभावित हाे सकती है। इस बारे में एसपी का कहना है कि पुलिस काेराेना संक्रमण राेकने के काम काे प्राथमिकता से कर रही है।
बोर्ड सचिव भी पॉजिटिव, सीसीई संभालेंगे चार्ज
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अरविंद सेंगवा भी कोविड-19 पॉजिटिव आ गए हैं। उनके अवकाश पर चले जाने के बाद अब बोर्ड के मुख्य परीक्षा नियंत्रक जीके माथुर को सचिव का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन दिनों बोर्ड आवेदन पत्र भराने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री द्वारा भी कोविड-19 को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही अन्य कार्यों को लेकर लगातार बोर्ड से सूचनाएं मांगी जा रही हैं। ऐसे में कार्य प्रभावित न हो, इसे देखते हुए सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ