जिले के विभिन्न जलाशयों में हिमालय के उस पार मंगोलिया, तिब्बत, साईबेरिया, मध्य यूरोप से आने वाले प्रवासी परिंदों का जमघट नजर आ रहा है। शहर से 20 किमी दूर बड़ोदिया में शिव मंदिर के पास तालाब में इन दिनों बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी अठखेलियां और जलक्रीड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पेड़ों की हरितिमा के साथ विभिन्न स्थानीय व प्रवासी पक्षियों के ये नजारे उदयपुर के जनसंपर्क उपनिदेशक व वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर डॉ. कमलेश शर्मा ने क्लिक किया है।
इसलिए आते हैं प्रवासी परिंदे : विशेषज्ञों के अनुसार ये प्रवासी पक्षी नॉदर्न शॉवलर, कॉमन टील, कॉमन पोचार्ड, व्हाईट, ग्रे सर्दी में 3 से लेकर 5 हजार से अधिक किलोमीटर दूरी से प्रवास करते हैं। इसका कारण यह हैं कि इनके मूल आवास यानि उत्तरी गोलार्ध के इन हिस्सों में बर्फबारी होने से थलीय व जलीय आवास पूरी तरह जम जाते हैं और इनके सामने भोजन का संकट हो जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ