पिंकसिटी प्रेस क्लब लि. जयपुर की वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी का कार्यकाल वित्तीय वर्ष 2021-22 तक बढ़ा दिया गया है। पिंकसिटी प्रेस क्लब की वार्षिक साधारण सभा 31 दिसंबर को आयोजित की गई। प्रेस महासचिव रामेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लेखा-जोखा, ऑडिट रिपोर्ट को पास किया गया।
इस बैठक में क्लब के साधारण सदस्य एवं पूर्व महासचिव रोशन लाल शर्मा ने वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी के कार्यकाल को आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 तक बढ़ाने के प्रस्ताव रखा। अब पिंकसिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव 31 मार्च 2022 को होंगे।
वार्षिक साधारण सभा में उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर, भारत भूषण दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह राजावत, नमोनारायण अवस्थी, अनीता शर्मा, निखलेश कुमार शर्मा, ओमवीर भार्गव, वसीम अकरम कुरैशी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ