बड़ागांव की महिमा ने जीती मिसेज इंडिया ग्लोब-2020 प्रतियोगिता

जिले के बड़ागांव मूल की आगरा में पली-बढ़ी और वर्तमान में मुंबई ने रह रही महिमा तिवाड़ी ने हाल ही गुरुग्राम में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिसेज इंडिया ग्लोब-2020’ का खिताब जीता है। वे इससे पहले भी इस तरह की कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों की बारह महिलाओं ने भाग लिया था।

इसमें हुए कई राउंड में आखिरकार बुद्धिमता और हाजिर जवाब के सत्र में पूछे गए सवाल पर मानवता की सेवा और गंभीरता से काम करने के जवाब पर उन्हें चुन लिया गया। महिमा बड़ागांव निवासी राजेंद्र पारीक की पुत्री है जो कई साल पहले काम के सिलसिले में आगरा जाकर बस गए थे। महिमा की शिक्षा आगरा में ही हुआ और वहीं से ग्वालियर एक परिवार की वह बहू बनी। महिला के पति मुंबई में शेयर मार्केट से संबंधित काम से जुड़े हैं। महिमा के एक बेटा और एक बेटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The glory of Bargaon won Mrs. India Globe-2020 competition


टिप्पणियाँ