पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की बोम की बैठक बुधवार को हुई। कुलपति प्राे. भागीरथसिंह बिजारणियां ने बताया कि बोम की बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पास किया गया। बोम की बैठक 12 बजे शुरू होकर दोपहर ढाई बजे तक चली।
कुलपति प्रो. भागीरथसिंह बिजारणिया ने बताया कि बोम की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के मध्यनजर विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क में 20 प्रतिशत की कटौती एवं विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस से संचालित कोर्सेज में विद्यार्थियों के शुल्क में 10 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही बैठक में वित्त समिति, विद्या परिषद, भवन निर्माण समिति, निरीक्षण मंडल के कार्यवृत का अनुमोदन किया गया। उन्होंने बताया कि बोम की बैठक में सेंटर फॉर एक्सीलेंस खोलने पर चर्चा की गई। सदस्यों ने यह बात की गई कि विश्वविद्यालय में जल्द ही सभी विषयों में स्नातकोत्तर कोर्स शुरू किए जाएं और सेंटर फॉर एक्सीलेंट सीकर और झुंझुनूं जिले के छात्र-छात्राओं को उच्च अध्ययन के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।
बोम की बैठक में सीकर शहर विधायक राजेंद्र पारीक व पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, दो शिक्षाविद प्रो. एमएस पूनियां, डाॅ. गाेविंदनरायण घसिया, दाे डीन एसके गर्ल्स कॉलेज सीकर की प्राचार्य डॉ. सुशील नांदल, कन्या महाविद्यालय झुंझुनूं के प्रिंसिपल व डीन डीपी मीना, पाेद्दार काॅलेज नवलगढ़ के प्रिंसिपल सत्येंद्रसिंह, राज्यपाल के प्रतिनिधि राहुलसिंह व डॉ. शंभु उपाध्याय बोम की बैठक में शामिल हुए।
नए पद स्वीकृति पर लगी मोहर : बोम की बैठक में डायरेक्टर स्पोर्ट्स, डायरेक्टर रिसर्च, डायरेक्टर लाइब्रेरी, सिविल मेंटीनेंस के लिए इंजीनियर इंजीनियर, एक प्लंबर, एक इलेक्ट्रिशियन के नए पद स्वीकृत करने के लिए बोम में पास कर दिए गए हैं। अब राज्य सरकार को इन पदों की स्वीकृति के लिए फाइल भेजी जाएगी।
क्लीन एंड ग्रीन कैंपस पर खर्च होंगे 15 लाख : स्मार्ट लैब, स्मार्ट क्लासरुम भी पास कर दिया गया है। छात्रों का रिवैल्यूएशन की सीमा 25 प्रतिशत पेपर से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। अब छात्र 50 प्रतिशत पेपर में रिवैल्यूएशन करवा सकेंगे। पुर्नमूल्यांकन में 20 अंक से अधिक बढ़ने पर उत्तरपुस्तिका तीसरे लेक्चरर को भेजी जाती थी। इस नियम में भी बदलाव किया है।
कॉन्टेक्ट पर लगाए जाएंगे प्रोफेसर्स : जब तक शैक्षणिक व अशैक्षणिक पदों पर नियमित भर्तियां नहीं हो जाती तब तक कॉन्टेक्ट बेस पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर्स की योग्यता के आधार पर भर्ती की जाएगी। शेखावाटी विश्वविद्यालय को शैक्षणिक के 30 व अशैक्षणिक के 21 कुल मिलाकर 51 पोस्ट स्वीकृत हैं।
51 पदों पर भर्ती के लिए आरक्षण का रोस्टर तय : दो साल पहले शैक्षणिक व अशैक्षणिक के 51 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे। बोम में उक्त भर्तियों का रोस्टर पास हो गया है। जिसमें यह तय किया गया है कि किस कैटेगरी को कितना आरक्षण दिया जाएगा। 51 पदों पर अतिशीघ्र भर्ती कर विवि को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्णय लिया।
डायरेक्टर स्पोर्ट्स, डायरेक्टर रिसर्च, डायरेक्टर लाइब्रेरी के लिए भेजी जाएगी फाइल
शेखावाटी विश्वविद्याल को पूर्व में पांच नए विभाग खोलने की अनुमति मिली हुई है। कला संकाय, समाज विज्ञान व विज्ञान संकायों के सात नए विभाग राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, रसायन शास्त्र, भौतिक विज्ञान व गणित, अंग्रेजी के विभाग खोलने की मंजूरी बोम ने दे दी है। सात विभाग खोलने के लिए फाईल राज्य सरकार की स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इसके अलावा करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से लॉ कॉलेज का भवन बनाने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। एक करोड़ रुपए की लागत का गेट व एक करोड़ रुपए की लागत से संविधान पार्क बनाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ