माकन से मिले कल्ला, प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर को मिल सकता है सिर्फ 1 पद

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घाेषणा किसी भी दिन हाे सकती है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन तीन दिन तक जयपुर में रहे और प्रदेश कार्यकारिणी पर अध्यक्ष गाेविंदसिंह डाेटासरा और मुख्यमंत्री से चर्चा की। कार्यकारिणी छोटी रहने की संभावना है। इसमें 40-45 लोगों काे जगह मिलेगी। इस कारण बीकानेर जिले से सिर्फ एक नेता काे ही कार्यकारिणी में जाने का माैका मिल सकता है।

इसमें सबसे ऊपर नाम तीन बार के विधायक रहे और निर्वतमान प्रदेश महासचिव मंगलाराम गाेदारा का है। दावेदारों में पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल और नाेखा विधायक गाेविंदराम मेघवाल भी हैं। रामेश्वर डूडी कार्यकारिणी का हिस्सा बनना नहीं चाहते। हालांकि जयपुर में जलदाय मंत्री डाॅ.बीडी कल्ला और माकन की मुलाकात के बाद शहर में चर्चा गरम है।

दिल्ली में भी माकन से रामेश्वर डूडी और प्रदेश सचिव बीकानेर के जिया उर रहमान आरिफ मिले। भले ही मुलाकात में कार्यकारिणी की चर्चा हाे लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल-विस्तार, जिलाध्यक्षाें का चयन और राजनीतिक नियुक्तियाें का खाका भी अभी से तैयार हाेने लगा है। पार्टी ने तय किया, अब जाे भी जिलाध्यक्ष बनाएंगे, उसे 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट का दावेदार नहीं माना जाएगा। ऐसे में सभी नेता अभी से गाेटी फिट करने में लगे हैं। हालांकि मंगलाराम ने सिर्फ इतना ही कहा, पार्टी जाे निर्देश देगी, वाे करेंगे।

जनवरी में बीकानेर आएंगे माकन

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन जनवरी में बीकानेर आएंगे। बीकानेर में संभाग स्तरीय सम्मेलन अभी बाकी है। संभागों में माकन खुद जा रहे हैं। दिल्ली जाकर वह यहां आने की तारीख तय करेंगे। उनके दौरे कई मायने में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kalla meets Maken, Bikaner can get only 1 post in the state executive


टिप्पणियाँ