काेराेना काे लेकर मंगलवार का दिन राहत भरा रहा, काेराेना के नए 19 संक्रमित, एक माैत

काेराेना काे लेकर मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। केवल 19 नए संक्रमित सामने आए हैं। जिले अब तक काेराेना के 11 हजार 213 पाॅजिटिव सामने आ चुके हैं। आरआरटी प्रभारी डाॅ. घनश्याम चावला ने बताया कि 19 नए संक्रमित सामने आए हैं। साथ ही 69 मरीज भी ठीक भी हुए हैं। इसमें 8 मरीज स्वस्थ हाेने पर एमजी हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक काेराेना संक्रमित 9 हजार 121 मरीज स्वस्थ भी हाे चुके हैं। एमजी हाॅस्पिटल में अभी काेराेना पाॅजिटिव 44 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 38 काे ऑक्सीजन दी जा रही है, इनमें भी 4 वेंटिलेटर पर हैं। एमजी हाॅस्पिटल में मंगलवार काे शाहपुरा निवासी 55 साल के व्यक्ति की काेराेना उपचार के दाैरान माैत हाे गई। वहीं पाराेली के युवा हाेटल व्यवसायी की जयपुर में साेमवार काे काेराेना उपचार के दाैरान माैत हाे गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tuesday was a relief for Caraina, a new 19 infected of Caraina, one lost


टिप्पणियाँ