राजकीय विधि महाविद्यालय में एमबीसी व एसटी वर्ग की सीटें अभी रिक्त, 19 तक आवेदन

राजकीय विधि महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। एलएलबी प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की कटऑफ 67.25 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस वर्ग की 55.72 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग की 57.05 प्रतिशत तथा एससी वर्ग की कटऑफ 55.55 प्रतिशत रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. विश्वनाथ सिंह ने बताया कि एसटी वर्ग में पर्याप्त आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हाेने के कारण एसटी वर्ग में प्राप्त सभी आवेदनाें का चयन प्रवेश हेतु प्रवेश शुल्क जमा करवाने के लिए किया गया है।

एमबीसी वर्ग में काेई आवेदन-पत्र प्राप्त नहीं हाेने के चलते एमबीसी वर्ग की सीटें रिक्त रह गई हैं। एमबीसी एवं एसटी वर्ग की रिक्त सीटाें के लिए प्रवेश आवेदन अब 19 दिसंबर दाेपहर 2 बजे तक महाविद्यालय में जमा करवा सकते हैं।
उन्हाेंने बताया कि 21 दिसंबर काे प्रवेश सूची का प्रकाशन किया जाएगा। महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क जमा करवाने की तिथि 21 दिसंबर से 22 दिसंबर तक दाेपहर 3 बजे तक रहेगी। विद्यार्थी प्रवेश आवेदन फार्म महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।


महाविद्यालय में आने वाले विद्यार्थियाें काे मास्क लगाना हाेगा अनिवार्य : डाॅ. विश्वनाथ सिंह ने बताया कि काेराेना के चलते सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन काे फाॅलाे किया जा रहा है। बगैर मास्क के विद्यार्थियाें काे महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महाविद्यालय में आने वाले सभी विद्यार्थियाें काे मास्क लगाना अनिवार्य हाेगा। इसके अलावा सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल करना हाेगा व फिजिकल डिस्टेंसिंग और समय का विशेष ध्यान रखना हाेगा। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी व सहायक आचार्य रेखा से संपर्क कर सकते हैं।

नीट 2020 में क्लीयर अभ्यर्थी कुलसिमरनसिंह काे हिमाचल प्रदेश के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल काॅलेज में मिला प्रवेश

पी ब्लॉक निवासी कुलसिमरन सिंह ने नीट 2020 में 3400 रैंक प्राप्त कर ऑल इंडिया द्वितीय काउंसिल में श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज मंडी हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश मिल गया है। कुलसिमरन के पिता खुशवंत सिंह ने बताया कि कुलसिमरन सिंह ने 12वीं में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। कुलसिमरन इस सफलता का श्रेय सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अमर सिंह भाटिया, हरविंदर कौर, जसप्रीत कौर, देवेंद्र सिंह भाटिया, इकबाल कौर व आरपी त्यागी काे देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MBC and ST class seats in government law college still vacant, apply till 19


टिप्पणियाँ