ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने के लिए रेजिडेंट डॉक्टर आगे आए हैं। हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला ने बताया कि रविवार को हुए शिविर से एमबीएस ब्लड बैंक में 193 यूनिट ब्लड पहुंचा है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस नवीन चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयाेजित किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा, अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील, सीनियर प्रोफेसर आरपी मीना रहे। डॉ. राजमल मीणा ने बताया कि इस दौरान 100 यूनिट रक्तदान हुआ।
रंगपुर स्थित मील वाले बाबा के सामने रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित किया। इसमें 24 यूनिट रक्तदान हुआ। कोटा क्रिश्चियन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 107 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में मॉरिस मैक्वान, रॉकी डेनियल, सुनील आनंद, फिलिप एंथोनी जूलियस सैमुअल विनोद ने रक्तदान किया। सामाजिक संस्था पैशन ऑफ हैल्प द्वारा कोटा ब्लड बैंक सोसाइटी में 63 यूनिट रक्तदान किया। संस्था संयोजक करन जैन ने सभी साथियों का आभार जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ