176 पाक विस्थापित परिवारों को जयपुर में मिलेगा घर, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

पाक विस्थापित परिवाराें के लिए अच्छी खबर है। सालाें पहले पाकिस्तान से जयपुर आकर बसे विस्थापित परिवाराें के अपने घर का सपना जल्द पूरा हाेगा। जेडीए गाेविंदपुरा याेजना में 100 पाक विस्थापित परिवाराें काे भूखंड अलाॅट करेगा। भूखंड आवंटन करने काे लेकर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने पीडब्लूसी की मीटिंग में इस प्रस्ताव का हरी झंडी दे दी है।

गाैरतलब है कि इससे पहले भी पाक विस्थापित परिवाराें काे भूखंड अलाॅट किए थे, लेकिन बाद में नए परिवाराें काे नागरिकता मिलने और शेष रहे परिवाराें के लिए बजट घाेषणा में मुख्यमंत्री ने आवास देने की घाेषणा की थी। इन परिवाराें की जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने इन पाक विस्थापितों के लिए जोन-8 की गोविंदपुरा में 100 नए भूखंडाें का सृजन किए जाने का निर्णय हुआ। जल्द ही आवेदन लेकर लाॅटरी के माध्यम से भूखंड अलाॅट हाेंगे। इसके बाद बाकी बचे परिवाराें काे अलग-अलग याेजनाओं में भूखंड आवंटन किए जाएंगे।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए फ्लैट्स निर्माण को 74 कराेड़ स्वीकृत

जेडीए की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1448 फ्लैटस् का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हाेगा। 5 अलग-अलग याेजनाओं में बनने वाले इन फ्लैट्स निर्माण के लिए 74 करोड रुपए स्वीकृत किए गए। इन याेजनाओं के लिए 19 अगस्त तक आवेदन मांगे थे और कुल 1690 आवेदन मिले थे। निर्माण के लिए विकासकर्ता को 25% विकसित भूमि के साथ-साथ 1100 रुपए स्क्वायर फीट की दर की निविदा जारी की गई और शीघ्र कार्यादेश जारी हाेंगे।

ये फ्लैट्स जी प्लस-3 के हिसाब से अजमेर राेड स्थित आनंद विहार में 552, वाटिका स्थित सूर्या विहार में 512 और खेड़ा जगन्नाथपुरा 384 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। एक फ्लैट का सुपरबिल्टअप एरिया लगभग 450 स्क्वायर फीट व कारपेट एरिया लगभग 280 स्क्वायर फीट होगा। जिसमें दो कमरे, रसोईघर, बाथरूम और शौचालय के साथ कम्पाउंड वॉल, उद्यान, सड़क, पानी, बिजली और दुपहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था हाेगी। आवंटन 1680 रुपए प्रतिवर्ग फीट की दर पर किया जाएगा। एक फ्लैट की कीमत 7.50 लाख रुपए हाेगी।
अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल किया
जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने ग्राम दौलतपुरा में निजी खातेदारी की भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-12 में ग्राम दौलतपुरा में बैनाड रोड़ पर खसरा नं. 546/818, 546/819 पर करीब 7 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


टिप्पणियाँ