छुट्‌टी के दिन भी जारी रहा रिंग रोड पर सफाई अभियान, दूसरे दिन 17 डंपर मलबा हटाया

रविवार काे छुट्टी के बावजूद पीछाेला की रिंग राेड से मलबा हटाने का नगर निगम का अभियान जारी रहा। निगम की मशीनरी और डंपर इस काम में दिनभर लगे रहे। निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन रिंग राेड से 17 डंपर मलबा हटाया गया। पहले दिन 15 डंपर मलबा हटाया गया था।

रिंग राेड से करीब 150 डंपर मलबा हटाया जाना है। आयुक्त ने 7 दिन में रिंग राेड काे साफ करने का लक्ष्य दिया है, ऐसे में रविवार काे भी काम जारी रखा गया। फिलहाल 1 जेसीबी और 4 डंपर काम में लिए जा रहे हैं। गैराज अधीक्षक बाबूलाल चाैहान काे जरूरत पड़ने पर तत्काल संसाधान बढ़ाने के निर्देश भी दे दिए हैं। मलबा हटने के साथ ही पीछोला के तट और रिंग राेड का स्वरूप निखरता जा रहा है। मलबा हटने के बाद यहां से झाड़ियों को भी हटाया जाएगा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा काे इसके निर्देश भी दे दिए हैं।

गौरतलब है दैनिक भास्कर के अभियान ‘हमारी झीलें बचाओ सरकार’ के तहत स्वार्थी लोगों द्वारा पंचदेवरिया घाट ताेड़ने और पीछोला रिंग रोड को मलबे से पाटने को लेकर सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की थी। इसके बाद से निगम प्रशासन एक्शन माेड में है। पंचदेवरिया घाट काे पुराने स्वरूप में लाैटा दिया है। रिंग राेड की सफाई का काम जारी है। मलबा मुक्त करने के बाद रिंग रोड के दोनों तरफ लाेहे के गर्डर लगाए जाएंगे, जिससे भारी वाहन यहां नहीं आ सके। साथ ही प्रशासन ने मलबा डालने वालाें के वाहन जब्त करने और जुर्माना लगाने के प्रावधान भी तय किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cleanup campaign continued on Ring Road, 17 dumper debris removed on second day


टिप्पणियाँ