हाईकोर्ट में आज से 16 दिन नहीं होगी केसों में सुनवाई, नए साल में 4 जनवरी से खुलेगा

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ व जयपुर पीठ में इस साल की अंतिम सुनवाई शुक्रवार को हुई। अब हाईकोर्ट में केसों की सुनवाई 16 दिन बाद नए साल में चार जनवरी से ही शुरू होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि हाईकोर्ट में 21 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। वहीं 19 दिसंबर को शनिवार व 20 दिसंबर को रविवार होने के कारण अदालत में अवकाश रहेगा।

वहीं इस दौरान शीतकालीन अवकाश के 31 दिसंबर के बाद हाईकोर्ट में एक जनवरी को नए साल का और 2 जनवरी को शनिवार व 3 जनवरी को रविवार होने के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य 4 जनवरी से ही शुरू हो पाएंगे।

अधीनस्थ कोर्ट में 25 से 31 तक शीतकालीन अवकाश, 2 जनवरी से खुलेंगे

प्रदेश के अधीनस्थ कोर्ट में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। वहीं नए साल में एक जनवरी के अवकाश के बाद दो जनवरी से ही अधीनस्थ कोर्ट में न्यायिक कामकाज वापस शुरू होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hearing will not be held in the High Court from 16 days from today, will open in the new year from January 4


टिप्पणियाँ