पीआरएन क्षेत्र में लोगों को बीसलपुर पेयजल सप्लाई के लिए पेयजल प्राेजेक्ट के 15 अप्रैल काे 295 करोड़ रुपए के वर्कऑर्डर के बाद अभी पाइप लाईन बिछाने व पंप हाउस के निर्माण सहित अन्य कार्य तेज गति से किए जा रहे। क्याेंकि 14 अक्टूबर 2022 तक प्राेजेक्ट काे कंपलीट करने की डेड लाइन तय की गई है।
पीएचईडी अधिकारियाें का कहना है कि उसी के हिसाब से अभी तक 15 फीसदी कार्य कर लिया गया है। इसमें बालावाला से लाेहामंडी तक 40 किमी. लंबी बड़ी पाइप लाईन बिछानी है, जिसमें से अभी तक 7 किमी. बिछा दी गई है, बाकी खुदाई का काम चल रहा है। वहीं 125 किमी. डीआई पाइप लाईन में से 15 किमी बिछा दी गई। वहीं 19 उच्च जलाशय व 9 पंप हाउस बनेंगे, जिनमें से बालावाला व वेस्ट हाइट्स में पंप हाउस बना दिया गया है। एसई सुभांशु दीक्षित ने बताया कि कॉलोनियों में कनेक्शन देने के लिए 875 किमी. डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाईन बिछेगी जिसके डिजाइनिंग का काम चल रहा है। तय डेड लाइन तक पेयजल प्राेजेक्ट का कार्य कंपलीट कर दिया जाएगा।
फैक्ट फाइल
- पीआएन बीसलपुर पेयजल प्राेजेक्ट लागत-295 कराेड़ रुपए।
- प्राेजेक्ट का वर्कऑर्डर-15 अप्रैल काे 2020
- प्राेजेक्ट की डेड लाइन-14 अक्टूबर 2022
यहां बनेंगे पंप हाउस
वर्धमान सराेवर, शिव विहार, बालावाला, केशुपुरा, लाेहामंडी, श्रवण विहार, वेस्ट हाइट्स, गाेकुल नगर व कनक वृदांवन में पंप हाउस व सीडब्लूआर बनेंगे। वहीं पीआरएन क्षेत्र में ही कुल 19 उच्च जलाशयों का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए 16 जगह तो जेडीए से जमीन अलॉट हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ