रेल प्रशासन ने निजामुद्दीन-अहमदाबाद संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की सेवाएं 14 जनवरी से निरस्त करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 02917 अहमदाबाद-निजामुद्दीन सप्ताह में दो दिन अहमदाबाद से बुधवार व शुक्रवार को चलती है। ये ट्रेन आगामी 15 जनवरी से तथा गाड़ी संख्या 02918 निजामुद्दीन-अहमदाबाद जो निजामुद्दीन से दो दिन मंगलवार व गुरुवार को रवाना होती है, ये ट्रेन आगामी 14 जनवरी से निरस्त रहेगी ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ