पिछले दिनों बस्सी-कनकपुरा और बांदीकुई-ढिगावडा रूट पर सीआरएस द्वारा इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाए जाने को मंजूरी दिए जाने के बाद यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिसके तहत आगामी दिनों में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का इलाहाबाद मंडल जयपुर के लिए पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 13 दिसंबर को इलाहाबाद मंडल प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को डीजल इंजन की बजाय इलेक्ट्रिक इंजन से चलाएगा। तो वहीं 14 दिसंबर से वापसी में जयपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन इलेक्ट्रिक से जयपुर से संचालित होगी। गौरतलब है कि यह जयपुर आने वाली और वापसी में यहीं से जाने वाली पहली इलैक्ट्रिक ट्रेन है।
जयपुर मंडल चलाना ही भूला
वेस्टर्न सर्किल के सीआरएस आरके शर्मा ने 29 नवंबर को रेलमंत्री के बांदीकुई-ढिगावडा रूट पर दौरे को देखते हुए 28 नवंबर को ही इन दोनों रूट को अपना ग्रीन सिग्नल दे दिया था। यानि सीआरएस की तरफ से जयपुर मंडल को जयपुर- दिल्ली और जयपुर-अजमेर रूट पर इलैक्ट्रिक ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी गई थी। लेकिन बावजूद इसके जयपुर मंडल ने इलैक्ट्रिक ट्रेन शुरू करने में कोई रुचि नहीं ली। ऐसे में गुरुवार देर रात इलाहाबाद मंडल ने ही जयपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल को इलैक्ट्रिक इंजन से दौड़ाने का निर्णय लेते हुए आदेश जारी कर दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ