अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए होगी वोटिंग, 1264 मतदाताओं के लिए तीन बूथ बनाए, बगैर मास्क एंट्री नहीं

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। इस बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 2-2 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं की संख्या 1264 है। सोमवार को उम्मीदवारों की ओर से समर्थन के लिए वकीलों से शाम तक जनसंपर्क करने का सिलसिला जारी रहा।

इस बार अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट विजय रेवाड़ और पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट सीताराम बिश्नोई के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के लिए ब्रह्मदेव उपाध्याय और कुलदीप पंवार के बीच मुकाबला है। चारों की उम्मीदवारों की ओर से अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कई दिनों से जनसंपर्क किया जा रहा है।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवाेकेट राजीव कौशिक व एडवाेकेट अजय मेहता के अनुसार इस बार मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। इसमें जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में वरिष्ठ वकीलों के लिए बूथ बनाया गया है।

इसमें मतदाता संख्या 1 से 200 तक के लिए मतदान की व्यवस्था होगी। कलेक्ट्रेट परिसर में दो बूथ बनाए हैं। वकीलों के विश्राम गृह में स्थापित बूथ में मतदाता संख्या 202 से 700 और मीटिंग हाल में मतदाता संख्या 701 से 1264 के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कौशिक व मेहता के अनुसार मतदान के दौरान कोरोना से बचाव की गाइड लाइन की पालना सख्ती से करवाई जाएगी। बगैर मास्क बूथ में एंट्री नहीं दी जाएगी।

मतदान के दौरान लाइनों में फिजिकल डिस्टेंसिंग की पालना करवाई जाएगी। बूथों पर हाथ साफ करने के लिए सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी। मतदान के दौरान बूथ के समीप प्रत्याशी ही रह सकेगा। कोरोना से बचाव के दृष्टिगत उनके समर्थन जमावड़ा नहीं ला सकेंगे। शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी।

दोनों उम्मीदवारों की प्राथमिकता नया कोर्ट कांपलेक्स बनवाना

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय रेवाड़ वर्ष 2004 व सीता राम बिश्नोई वर्ष 2004 से वकालत कर रहे हैं। वर्तमान अध्यक्ष रेवाड़ पूर्व में बार एसोसिएशन में पुस्तकालय सचिव रह चुके हैं। सीताराम बिश्नोई वर्ष 2009 में उपाध्यक्ष, 2015 व 17 में सचिव रहे हैं। फिलहाल दोनों प्रत्याशियों के एजेंडे में नया कोर्ट कांपलेक्स बनवाना प्राथमिकता है।

विजय रेवाड़ के अनुसार जूनियर वकीलों का मासिक मानदेय तय करवाना और बार कौंसिल से वकीलों की भलाई के लिए अतिरिक्त फंड की व्यवस्था करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सीताराम बिश्नोई के अनुसार जूनियर वकीलों के लिए चैंबर बनवाना, बेहतर लाइब्रेरी की व्यवस्था और अधिवक्ता कल्याण फंड की व्यवस्था करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Voting for the post of president and vice-president will be done, three booths are created for 1264 voters, without mask entry.


टिप्पणियाँ