122 गांवों में खुलेंगे ई मित्र सेंटर बेरोजगार युवा कर सकते हैं शुरू

ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले की 12 पंचायत समितियों में 1000 से अधिक आबादी वाले 122 गांवों में जल्द ही ई मित्र सेंटर खोले जाएंगे। शिक्षित बेरोजगार, जिनके पास अपना कंप्यूटर सिस्टम हो, वे सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से मंजूरी लेकर ई मित्र सेंटर शुरू कर सकते हैं। ई मित्र सेंटर से होने वाले कामों के लिए उन्हें संबंधित सरकारी विभाग की ओर से तय कमीशन दिया जाएगा।

संयुक्त निदेशक एवं सिस्टम एनालिस्ट कमल किशोर शर्मा ने बताया कि इन ई मित्र कियोस्क के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कई तरह की सुविधाएं ग्रामीणों को उनके द्वार पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे उनके समय और धन की काफी बचत हो रही है।

ई मित्र सेंटर पर मिलने वाली सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना है। शर्मा ने बताया कि ई मित्र सेंटर पर जाति, मूल निवास, आय और हैसियत प्रमाण-पत्र जैसे समेत कई के काम कराए जा सकते हैं। वहीं बिजली-पानी के बिल भी जमा कराने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भी यहीं से भरे जा सकेंगे।
एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में खोले जाएंगे ई मित्र सेंटर

  • बयानाः बाजना, कोडापुरा, श्रीनगर, मूडिया, चीखरू, मांगरैन खुर्द, रसेरी, खोहरा, नगला ज्ञानी पतिका, बंगसपुरा, सेवला, कोठा, तालिमपुर, बस्त्रावली, सूपा, कानी, नदीगांव, मुर्रकी, नगला झामरा, सिंघानखेडा, चहल, नगला सिंघाडा।
  • नगरः अकबरपुर मेव, रामसिंहपुर पालकी, आरसी, कुम्हारेडी, भुआपुर गढी, विरगावा, हुस्सेपुर, लवान, पीपलू, रसूलपुर, बनैनीधौकला, द्वारिकापुर सुकैती, महरायपुर, झांतली, मिट्ठूपुरा, दुनावल, ककराला, गहनकर।
  • पहाडीः कंचननेर, जसोती, मल्हाका, खल्लूका, सामदीका, जोतगावेती, अहलवाडी, सटपुरा, पिपरोली, खैरावा, चिनावडा, शहडूंगर, अमरूका, ऊभाका।
  • रूपवासः सिंघावली, गूजर बलाई, बरवार, ऐलऊ, खेड़ली, धाटौली, नगला जटमासी, जौतरोली, पुरा, कराई, मैरथा, खेडिय़ा जाट, सामरी, नगला समाहद, चुरारी डांग, मोरोली डांग।
  • सेवरः घसोला, चक हथकोली, चार्लीगंज, तमरौली, गढ़ी जालिमसिंह, बांसी बिरहणा, कसौदा, बगधारी, हबीवपुर, रामपुरा, चक उंदरा।
  • भुसावरः माइदपुर, नयागांव खालसा, कालोहार
  • डीगः गारौली, कठेरा चौथ, बडेसरा, अढावली, उमरा।
  • कामांः राधानगरी, झेंझपुरी, धूलबांस, बास नन्देरा, खेडा, सबलगढ।
  • कुम्हेरः सितारा, बुराबई, डिडवारी।
  • नदबईः टोहिला, छतरपुर, बुढवारी खुर्द, खेडा, पीली, झारौल, बीकरू।
  • उच्चैनः दारापुर, जिन्दपुरा, चक एक्टा, रामनगर, बरकौली, मामटोली, जुगला पट्‌टी, गहलऊ।
  • वैरःहाज, करावली, भोंडागांव, बारा खुर्द, रायपुर, सीता, त्योहारी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
E-Mitra Center will open in 122 villages, unemployed youth can start


टिप्पणियाँ