संक्रमितों की संख्या 12 दिन में 610 से घटकर 256 पर आ गई, लेकिन दवाई से पहले ढिलाई भी और लापरवाही भी

सोशल डिस्टेसिंग व मास्क की सख्ती का असर दिखने लगा है। 12 दिन से संक्रमित केसेज की संख्या घट रही है। नए संक्रमितों की संख्या 256 में से 4 की मौत हुई है। राजधानी में अब तक 54091 संक्रमितों में से 46 हजार 799 रिकवर, 478 की मौत, एक्टिव केस 6814 है। इधर, जयपुर स्थित आरयूएचएस कोविड अस्पताल में रोजाना आने वाले 55 मरीजों से घटकर अब 40 पर आ गया है।

काेराेना संक्रमण के चलते राजधानी में धारा-144 (निषेधाज्ञा) लागू है। यानी पांच या पांच से अधिक लाेग एक जगह पर एकत्र नहीं हाे सकते। काेराेना गाइड लाइन के अनुसार धारा-144 प्रभावित क्षेत्र में किसी भी तरह की रैली, धरना, प्रदर्शन पर पाबंदी है। लेकिन, राजधानी में ही इस धारा की धज्जियां उड़ रही हैं। लागू कराने वालों को पता सब है, मगर चुप हैं।

सोमवार को जवाहर सर्किल के पास सैकडाें छात्र एकत्र हुए। प्रदर्शन किया। फिर राजनीतिक नेतृत्व में रैली भी निकाली। यह राज्य सरकार की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन है। पुलिस भी किसी तरह की कारवाई करने के बजाय नेता की सुरक्षा में खड़ी दिखी। थाना प्रभारी नेमीचंद ने कहा- भीड़ को अलग-थलग कर दिया था। किसी के खिलाफ केस नहीं किया।

कहां-कितने केसेज

झोटवाड़ा-22, मानसरोवर, वैशाली नगर में 20-20, टोंक रोड़-15, मालवीय नगर, अजमेर रोड़, सोडाला में 14-14, जगतपुरा-13, बनीपार्क-12, दुर्गापुरा-10, सांगानेर-9, विद्याधर नगर, जवाहर नगर में 8-8, गोपालपुरा-7, ब्रहमपुरी, प्रताप नगर में 6-6, सी-स्कीम, लाल कोठी में 4-4, आदर्श नगर, चांदपोल, लूनियावास, महेश नगर, मुरलीपुरा में 3-3, आगरा रोड़, राजापार्क, सांभर में 2-2, चाकसू, दूदू , जौहरी बाजार, कोटपूतली, फागी, फुलेरा, शाहपुरा, सीकर रोड़, सिरसी में एक-एक संक्रमित मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धारा तो बह गई! एक जगह पांच और इससे ज्यादा लोगों की मौजूदगी पर पाबंदी वाली धारा-144 (निषेधाज्ञा) को लागू कराने वाले बताएं- गिनती करता कौन है?


टिप्पणियाँ