आरबीएम में अब 11 मरीज ही भर्ती रूपवास, कुम्हेर और कामां के कोविड सेंटर खाली

जिले में कोरोना अब काफी हद तक कंट्रोल हो रहा है। सबसे बड़े अस्पताल आरबीएम के कोरोना वार्ड के 110 में से 99 बेड खाली हो चुके हैं। यहां अब केवल 11 पॉजिटिव रोगी ही भर्ती हैं। जबकि जिले में एक्टिव केसों की संख्या 179 है। इनमें 21 नए रोगी हैं। जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 8911 तक पहुंच चुका है।

लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंंकि इनमें से 8614 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जिले में रिकवरी रेट 96 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। फिर भी इन दिनों विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना कम हुआ है, इसका खतरा नहीं। इसलिए 2 गज दूरी और मास्क बहुत जरूरी है। कार्यवाहक सीएमएचओ डा. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरबीएम अस्पताल में 11, कोविड केयर सेंटर महिला पॉलिटेक्निक कालेज में 10, बयाना में 10 नदबई में 6 मरीज भर्ती हैं।

इनके अलावा रूपवास, कुम्हेर और कामां के कोविड केयर सेंटर खाली हो चुके हैं, जहां एक भी मरीज भर्ती नहीं है। आरबीएम के चिकित्सकों के मुताबिक इन दिनों सर्दी तेज हो रही है। इस मौसम में खांसी, जुकाम और वायरल की शिकायतें ज्यादा बढ़ जाती हैं। इन्हीं की वजह से कोरोना फैलने का खतरा रहता है। दूसरे ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप सामने आया है। वहां इंडिया में भी काफी लोग लौटे हैं। इनके संपर्क में आए लोग विभिन्न शहरों और कस्बों में आए-गए हैं।

इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए फेस मास्क लगाकर रखें। सार्वजनिक स्थलों पर एक-दूसरे से 2 गज की दूरी बनाएं। हालांकि कोरोना को काबू करने के लिए जिले में जांचों की संख्या बढ़ाई गई है। अब तक 177871 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिले में एक्टिव 179 पॉजिटिव रोगियों का भरतपुर और जयपुर के कोविड वार्डों, होम क्वारेंन्टाइन और कोविड केयर सेंटरों पर इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोविड वार्ड में अब ज्यादातर बैड खाली।


टिप्पणियाँ