स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को चिकित्सा संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्रों पर मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीके लगाए। आरसीएचओ डाॅ. निर्मल सिंह ने बताया कि जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व एनएचएम कार्मिकों ने सत्र स्थल पर जाकर ओडीके मोबाइल एप के माध्यम से मॉनिटरिंग की। एएनएम ने आशा सहयोगिनी ने ग्रामीण महिलाओं को कोरोना वायरस के नियंत्रण व रोकथाम की जानकारी सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मातृ और शिशु स्वास्थ्य की जानकारी दी।
गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच के साथ हिमोग्लोबिन, वजन, मूत्र, मधुमेह, हाईट, ब्लड प्रेशर तथा पेट की जांच की गई। चिन्हित हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को समूचित पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी। पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को टीके लगाए। 70 चिकित्सा संस्थान और 325 आंगनबाडी केंद्रों पर मनाए गए एमसीएचएन दिवस के तहत 1191 गर्भवती महिलाओं और चार हजार 654 बच्चों को टीके लगाए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ