कोरोना काल में करीब 115 दिन बाद शनिवार को राहत भरी खबर मिली है, कोरोना की मौत का आंकड़ा जीरो रहा। वहीं नए पाॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा 114 और डिस्चार्ज का आंकड़ा 187 रहा। इससे पहले 26 अगस्त को कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा शून्य रहा था।
दिसंबर में अब तक कुल संक्रमिताें की मौत का आंकड़ा दिसंबर में 78, पॉजिटिव का आंकड़ा 3531 और डिस्चार्ज हुए मरीजों का आंकड़ा 7,884 पहुंच गया है। कोरोनाकाल में अब तक कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 58,366, डिस्चार्ज मरीज 52,715 और संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 828 हो गया है।
अगस्त में सात बार संक्रमितों की मौत का आंकड़ा जीरो रहा
मार्च से शुरू हुए कोरोना से पहली मौत आठ अप्रैल को प्रतापनगर निवासी बुजुर्ग की हुई। इसके बाद मौत का सिलसिला चला तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। लगातार 115 दिन मौतों के बाद शनिवार को शहर में कोरोना से कोई मौत रिकॉर्ड नहीं हुई। अगस्त में भी सात बार कोरोना मौत का आंकड़ा जीरो रहा है। अगस्त में पहले दो दिन, पांचवें दिन, बारहवें दिन, पंद्रहवें, सत्रहवें और 26वें दिन कोरोना से कोई मौत नही हुई थी। इसके बाद लगातार 115 दिन तक मौतें होती रहीं।
फिर सर्वाधिक 11 संक्रमित मधुबन ब्लॉक में मिले
स्थानीय चिकित्सा विभाग की ओर से जारी लिस्ट में शनिवार को 102 पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी दी गई। चिकित्सा विभाग ने डेथ, डिस्चार्ज और एक्टिव केस की जानकारी नहीं दी। शहर को नौ भागों में बांटा गया है। सर्वाधिक 11 पॉजिटिव मधुबन ब्लॉक से मिले। प्रतापनगर से 04, शहर परकोटा 08, उदयमंदिर 06, महामंदिर 08, मसूरिया 07, शास्त्रीनगर 08, मधुबन 11, रेजिडेंसी 08, बीजेएस क्षेत्र में 09 संक्रमित मिले। जिले को 10 ब्लॉक में बांटा गया है। बनाड़(मंडोर) में 06 संक्रमित, सालावास में 07, बिलाड़ा में 03, भोपालगढ़ 02, ओसियां 03, बावड़ी 02, फलौदी 05, बाप 02, शेरगढ़ 02 और बालेसर में 01 संक्रमित मिला।
लेकिन इन कतारों में डिस्टेंस लाना होगा
मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की ओपीडी में कतार में खड़े मरीजों के बीच कोई सोशल डिस्टेंस नहीं था। जबकि वायरस को रोकने के दो ही तरीके हैं, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ