अब शादी समाराेह में शराब पिलाई तो 11 हजार जुर्माना

शादी समाराेह में बढ़ते शराब के चलन को रोकने के लिए हाथीखेड़ा के कनाड़िया में रावत समाज के पंचों ने पहल की है। समाज के पंचों ने भैरूजी के स्थान पर हुई मीटिंग में सर्व सम्मति से फैसला लिया है कि यदि कोई परिवार शादी-ब्याह जैसे शुभ मौकों पर मेहमानों को शराब परोसता है तो उस परिवार को गांव को 11 हजार रुपए जुर्माने के देने होंगे।


कानानाड़ी के पंच बाबूसिंह रावत ने बताया कि समाज की ओर से लिए गए फैसलों पर मौजूद लोगों ने हस्ताक्षर कर सहमति व्यक्त की है, साथ ही समाज सुधार के नए फैसलों को पूरी तरह से लागू करने का फैसला लिया है। समाज के लोगों ने यह भी फैसला लिया कि यदि कोई परिवार मायरा लेकर जाता है और उसके साथ अन्य गांव के लोग भी जाते है तो वे केवल 300 रुपए और नारियल ही भेंट करेंगे। ज्यादा खर्च नहीं करेंगे। शादियों में बनने वाली सवा पांच किलो की कढ़ाई को सवा किलो का किया जाएगा।


मध्यम वर्ग परिवारों को अनावश्यक खर्च से बचाने की कोशिश
भाजपा नेता शंकर सिंह रावत हाथीखेड़ा का कहना है समाज के पंच और लोग अब सुधार की ओर अग्रसर है, ताकि मध्यम वर्ग परिवारों को अनावश्यक खर्च नहीं बढ़े और एक बेहतरीन माहौल में सामाजिक कार्य पूरे हो सके। मीटिंग में कनाड़िया के पंच शंकर सिंह रावत, देवी गुला रावत, देवी लक्ष्मण, छोटू मेंबर, विजय सिंह ,सुखदेव सिंह, संपत सिंह, जान सिंह, मान सिंह रावत ,जोगा सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, केसर सिंह रावत, किशन सिंह, भेरु जी के थान के भोपा करण सिंह, जय सिंह ,हरदेव सिंह सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now alcohol is drunk in marriage ceremony, then 11 thousand fine


टिप्पणियाँ