शहर में सोमवार को नगरपालिका के 11 कर्मचारियों सहित 28 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पालिका में एक साथ 11 पॉजिटिव आने के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। दमकलकर्मियों द्वारा नगरपालिका परिसर में हाइपाे क्लोराइड केमिकल का छिड़काव किया गया। पालिका ईओ मिलखराज चुघ ने बताया कि पालिका कार्यालय में आने-जाने प्रत्येक कर्मचारी व व्यक्ति प्रवेश से पहले सेनेटाइजर करवाने व मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को करीब 35 जनों की कोरोना जांच के लिए ट्रोमा सेंटर में सैंपल लिए गए थे। इनमें 28 जनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 27 लोग शहर व एक पॉजिटिव रोगी गांव पीपेरन का रहने वाला है।
पॉजिटिव रोगी में पालिका की एकल खिड़की में 3 महिला कर्मचारी, भूमि शाखा के 2, सफाई शाखा में 3 व महिलाओं के लिए निशुल्क चलाए गए तीनों ऑटोरिक्शा चालक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। पालिका परिसर को सेनेटाइज करने के बाद एकल खिड़की एकबारगी बंद कर दी गई है। पालिका में एक साथ 11 जने पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसर गया।
ईओ चुघ कर्मचारियों व आमजन को कोरोना से बचाव के लिए हाथों को बार-बार धोने, सेनेटाइज करने के साथ ड्यूटी के दौरान मास्क लगाकर रखने के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ