(लता खंडेलवाल). कोरोना की भेंट चढ़ चुके अधिकांश सावों में सिर्फ पांच और मुहूर्त बचे हैं। 6, 7, 9, 10 और 11 दिसंबर को ही मुहूर्त हैं। 5 दिनों में 5000-6000 शादियां होंगी। इसके बाद नए साल में चार महीने तक कोई सावा नहीं होगा। दो अबूझ मुहूर्त 16 फरवरी को बसंत पंचमी और 19 मार्च होगा। इसके बाद अगले साल 22 अप्रैल से विवाह आदि शुभ और मांगलिक कार्य शुरू होंगे। 2021 में विवाह के 50 शुभ मुहूर्त होंगे। पहला मुहूर्त 22 अप्रैल को होगा।
15 दिसंबर से लग जाएगा धनुर्मास, 17 जनवरी से होगा गुरु अस्त
ज्योतिषशास्त्री पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि 15 दिसंबर-2020 से 14 जनवरी-2021 के बीच कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। इस दौरान सूर्य धनु राशि में आ जाएंगे। इसे धनुर्मास कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य प्रो. विनोद शास्त्री ने बताया कि 17 जनवरी के बाद गुरु अस्त, शुक अस्त, मीन की सक्रांति आदि होने से शहनाइयों पर ब्रेक रहेगा।
पंडित मिश्रा के मुताबिक 2021 में विवाह के 50 शुभ मुहूर्त होंगे। 2021 में पहला मुहूर्त 22 अप्रैल को होगा। इसके बाद 15 जुलाई तक 37 दिन ही विवाह के मुहूर्त होंगे। 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी से 13 दिसंबर तक विवाह के लिए कुल 13 दिन और मिलेंगे।
प्रशासन ने 1250 शादियों की सूचना थानों को भेजी
दूसरी ओर, एसडीएम जयपुर, सांगानेर और एसडीएम आमेर ने दिसंबर-2020 के इन पांच सावों के लिए अभी तक 1250 शादियों की सूचना संबंधित थानों को भेज दी है। इनमें से 700 शादियों की सूचना एसडीएम जयपुर, 400 सांगानेर एसडीएम और मेल से मिली डेढ़ सौ शादियों की सूचना एसडीएम आमेर ने मंगलवार व बुधवार को थानों को भेज दी है। इसके अलावा 3 दिन शनिवार, रविवार और सोमवार का अवकाश होने से बड़ी संख्या में मेल अभी प्रोसेस में है जिनकी सूचना संबंधित थानों को भेजी जाएगी। शादियों में कोरोना गाइड लाइन की सख्त पालना करने को कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ