11 और 12 दिसंबर काे ब्रिटेन से बालोतरा आए दो दंपती होम क्वारेंटाइन, लक्षण नहीं दिखे

ब्रिटेन में नए प्रकार का कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद भारत में यूके आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी है, लेकिन करीब 15 दिन पहले यूके से 4 लोग फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और वहां से कार से बालोतरा आए। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 4 लोगों को चिन्हित किया है, जिसके बाद इन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है। 11 व 12 दिसंबर को दो दंपती दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे।

इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों का सर्वे कर उन्हें घर पर रहने की ही सलाह दी है, फिलहाल इनमें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं, लेकिन शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों के सैंपल लेगी और शाम तक रिपोर्ट आने की संभावना है। इधर शुक्रवार को बाड़मेर में 11 कोरोना पॉजिटिव केस आए है, जबकि 6 लोग डिस्चार्ज हुए अब 125 लोग एक्टिव है। सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि ब्रिटेन से चार लोग आए है। रिपोर्ट में उन्हीं लोगों के नाम रिपीट थे, इसलिए दिनभर ये गफलत रही कि 7 लाेग आए।

दोनों परिवारों के चारों लोगों को चिन्हित कर दिया है। सर्वे कर उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। शनिवार को सभी चारों के सैंपल लेंगे। अभी तक इसमें किसी तरह के लक्षण सामने नहीं आए है। बीते 15 दिन से ये सभी लोग होम क्वारेंटाइन थे। बाड़मेर जिले में शुक्रवार को 469 सैंपल लिए गए, जिसमें 11 पॉजिटिव आए है। अब तक जिले में 5359 लोग संक्रमित पाए गए है। 6 लोग डिस्चार्ज किए गए है। अब तक 5159 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जबकि 75 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two couples came to Balotra from Britain on December 11 and 12, home quarantine, no symptoms


टिप्पणियाँ