गंगा मंदिर के पास घर और गोदाम में लगी आग, 10 लाख का सामान जला

गंगा मंदिर सेढ़ का मढ़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक मकान और उसमें बने गोदाम में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से करीब 10 रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक रेवा सिंधी पुत्र विनोद अपने मकान में नीचे जनरल मर्चेंट की दुकान चलाता है और ऊपर परिवार के साथ रहता है। वहीं गोदाम भी बना रखा है, जिसमें दुकान का सामान रखा हुआ है। शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगी तो अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी भी आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

घटना के वक्त घर में विनोद और उनकी बहन नवीनता मौजूद थी। जल्द ही आग ने भयानक रूप ले लिया और घर की दोनों मंजिलों को आग की लपटों ने घेर लिया। पड़ोसियों ने आग लगने की खबर दमकल विभाग को दी। मथुरा गेट थाना प्रभारी पूनम चौहान ने पीडितों से आग के कारणों और नुकसान के बारे में जानकारी ली। आग के चलते उसका घर का सामान एसी, फ्रीज, घरेलू सामान तो जला ही साथ ही उनके दुकान के गोदाम में रखा काफी सामान आग की भेंट चढ़ गया।

वहीं इस आग के चलते विनोद के घर से जुडे घरों की दीवारों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। वहीं इसी दौरान दमकल विभाग की गाडी की कमियों के बारे में भी लोगों को पता चल गया। आग बुझाने वाले पाइप के नोजल पम्प से लीकेज के चलते काफी सारा पानी सड़क पर फैल गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा कपडे लगा कर रोका गया।एक ओर जहां दमकल विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने में लगे हुए थे, वहीं दूसरी और स्थानीय निवासी कपड़ों की मदद से गाडी से लीक हो रहे पानी को रोकने का प्रयास करते दिखाई दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भरतपुर। मकान में लगी आग को बुझाता युवक।


टिप्पणियाँ