रात का पारा 10.1 डिग्री हुआ, तीन डिग्री के करीब जा सकता है 31 की रात को, दिन का तापमान 21.4 डिग्री

पिछले कुछ दिनों से राहत दे रहा मौसम आने वाले कुछ दिनों में फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर की रात शीतलहर चलने वाली है। रात का तापमान तीन डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। यानी कि नए साल का जश्न मनाते समय विशेष ध्यान रखना होगा।

इसकी झलक 30 दिसंबर के तापमान से दिख जाएगी। तापमान की सुई अब नीचे जाने लगी है। रविवार काे न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान धीरे-धीरे वापस जमाव बिंदु की और जा रहा है। रविवार सुबह सात बजे अचानक तेज हवा शुरू हाे गई। दिन में हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा से ज्यादा रही, इसलिए दाेपहर में धूप हाेने के बाद भी तपिश महसूस नहीं हुई। हवा के कारण दिन का तापमान 4 डिग्री लुढ़ककर 21.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

बुजुर्गों-बच्चाें का ध्यान रखना जरूरी

सर्दी बढ़ने पर सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और बच्चाें काे हो सकती है। रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गया ताे पाला भी पड़ेगा। पाले से फल और फूलदार पाैधाें काे नुकसान हाे सकता है। ऐसे पाैधाें काे समय पर पानी दें। पाैधाें काे पाले से बचाने के लिए छांव में रखें। पशुओं काे सर्दी से बचाने के लिए बंद कमरे में न रखें। बंद कमरे में आग न जलाएं वरना पशुओं काे निमाेनिया हाेने का डर है।

शीतलहर की आशंका

  • 29 दिसंबर काे न्यूतनम तापमान 7 से 8 डिग्री
  • 30 दिसंबर काे चार डिग्री पहुंच सकता है
  • 31 दिसंबर काे 3 डिग्री के आसपास रात का तापमान रह सकता है
  • 1 जनवरी काे पांच डिग्री पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The mercury in the night was 10.1 degrees, can go up to three degrees on the night of 31, the day temperature is 21.4 degrees


टिप्पणियाँ