साैदा करने विशाखापट्टनम फ्लाइट से आता-जाता भीमराज कार में गांजा राजस्थान भेजता 100 किलाे गांजा पकड़ा

पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर की टीम ने दक्षिण भारत के जंगलों से राजस्थान में अवैध गांजा तस्करी होने का खुलासा किया। मेवाड़ में इसकी एक मुख्य कड़ी भीलवाड़ा के करेड़ा हाल राजसमंद कांकरोली निवासी व्यक्ति है, जो इस काम के लिए बाकायदा फ्लाइट से विशाखापटनम आता जाता है। वहां तस्करों से डील होने के बाद वह गांजा कारों से राजस्थान रवाना कर देता है।

टीम ने जिले के निंबाहेड़ा क्षेत्र केली गांव के पास सोमवार को कार में अलग-अलग जगह छुपाकर ले जाए जा रहे 100 किलो गांजा के बैग बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जो दो हजार किमी दूर आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से कांकरोली राजसमंद जा रहा था। पुलिस अपराध शाखा जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रविप्रकाश ने बताया कि राजस्थान में दक्षिण भारत से अवैध गांजा आने की जानकारी पर सीआईडी क्राइम डीएसपी सूर्यवीरसिंह राठौड़ की टीम ने सोमवार को केली गांव की सरहद पर पाेजीशन ली। जो राजस्थान व मप्र की सीमा पर है। मौके से कार चालक अजमेर जिले के ब्यावर हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी 43 वर्षीय राजमल पुत्र हस्तीमल जैन को गिरफ्तार किया। जिसने गांजा मंगवाने वाले का नाम भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के डांग का खेड़ा हाल कांकरोली राजसमंद निवासी 44 वर्षीय भीमराज पुत्र घीसूलाल कुमावत बताया। टीम ने कार्रवाई करते हुए भीमराज को भी गिरफ्तार किया।

दोनों को निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस के हवाले कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। प्रारंभिक पूछताछ में कई सनसनीखेज जानकारी सामने आई। डीएसपी सूर्यवीरसिंह के अनुसार भीमराज कुमावत काफी समय से गांजा तस्करी में लिप्त है। वह अल्टो, टाटा सफारी, मारुति 800 जैसी कारों को ड्राइवर के साथ विशाखापट्नम रवाना कर खुद कांकरोली से अहमदाबाद, दिल्ली जाकर फ्लाइट से विशाखापट्टनम जाता है। वहां तस्करों से जंगलों से गांजा खरीद कर कारों को ड्राइवर के भरोसे राजस्थान रवाना कर देता है। वह वापस फ्लाइट में ही आता।

दो साल पहले भी निम्बाहेड़ा में ही पकड़ाई थी भीमराज की गांजा भरी सफारी गाड़ी
करीब दो वर्ष पूर्व भी भीमराज द्वारा मंगवाई गई गांजे से भरी टाटा सफारी को निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था। वो इस मामले में भी अब तक वांटेड था। कार्रवाई टीम में इंस्पेक्टर रामसिंह, शिवदास हैड शाहीद, सिपाही मुकेश, विनोद, रामनिवास,गंगाराम आदि शामिल थे। सबसे अहम रोल मुकेश का रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bheemraj sends Ganja in 100 cars to Ganj in Rajasthan by traveling to Visakhapatnam flight


टिप्पणियाँ