ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, अजमेर-बांद्रा और जयपुर-हैदराबाद ट्रेन अब 10 व 25 मिनट पहले हो रही रवाना
रेलवे ने अनलॉक में संचालित ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन कर शेड्यूल जारी किया। चित्तौड़गढ़ स्टेशन से अजमेर-बांद्रा टर्मिनस व हैदराबाद-जयपुर स्पेशल के आने-जाने के समय में भी बदलाव हुआ। नया शेड्यूल एक दिसंबर से लागू हो गया। अजमेर-बांद्रा ट्रेन की अब रात 12 बजे से 5 मिनट पहले रवानगी के कारण अक्सर इसमें रिजर्वेशन कराते समय यात्री तारीख को लेकर होने वाली गफलत से बच जाएंगे।
रेलवे बोर्ड ने वर्तमान संचालित स्पेशल ट्रेनों के लिए जीरो बेस्ट समय-सारणी लागू की है। चित्तौड़गढ़-रतलाम रेल खंड से गुजरने वाली अजमेर-बांद्रा व हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के समय में बदलाव हुआ। अजमेर से बांद्रा जाते समय ट्रेन चित्तौड़गढ़ से रात में तथा वापसी में गुरु, शनि व सोमवार सुबह 10 मिनट पहले रवाना होगी। हैदराबाद-जयपुर ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगल व गुरुवार रात चित्तौड़गढ़ से 25 मिनट पहले जयपुर रवाना होगी। वापसी में यही ट्रेन बुध व शुक्रवार को 15 मिनट पहले हैदराबाद रवाना होगी।
अजमेर-बांद्रा ट्रेन: अब चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर ठहराव के दौरान ही नहीं बदलेगी तारीख
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन प्रति मंगल, गुरुवार व शनिवार को अजमेर से रात 8.30 बजे रवाना होती है। इसके चित्तौड़गढ़ स्टेशन पहुंचने का नया समय अब रात 11.40 बजे है। पहले यह ट्रेन रात 12 बजे बाद रवाना होने से तारीख व वार बदल जाता था। अब यह चित्तौड़गढ़ से मंगल, गुरु व शनिवार को रात 11.55 बजे बांद्रा के लिए रवाना होगी। पहले रात 12 बजे बाद रवाना होने से तारीख व वार की गफलत में कई यात्रियों को गलत तारीख में रिजर्वेशन करवाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था।
दोनों ट्रेनों के समय में बदलाव से अब इस समय आएगी
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस और बांद्रा टर्मिस-अजमेर
स्टेशन पहले अब पहले अब
चित्तौड़गढ़ रात 12.05 रात 11.55 सुबह 7.00 6.50
नीमच रात 1.09 रात 00.57 सुबह 5.43 सुबह 5.31
मंदसौर रात 1.59 रात 1.44 सुबह 4.49 सुबह 4.34
रतलाम रात 3.55 रात 3.45 रात 3.15 रात 3.35
हैदराबाद-जयपुर और जयपुर-हैदराबाद
स्टेशन पहले अब पहले अब
रतलाम शाम 7.20 शाम 6.80 रात 00.20 रात 00.20
मंदसौर रात 9.08 रात 8.23 रात 10.41 रात 10.32
नीमच रात 9.55 रात 9.16 रात 9.53 रात 9.48
चित्तौड़गढ़ रात 11.20 रात 11.05 रात 9.05 रात 8.40
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ