जेडीए की प्रस्तावित नींदड आवासीय याेजना में पनपे विवाद काे निपटाने के लिए किसान संघर्ष समिति और जेडीए अधिकारियाें के बीच शुक्रवार काे बैठक हुई। बैठक में किसान संघर्ष समिति ने रिंग राेड की तर्ज पर एक रुपए टाेकन मनी लीज राशि में भूखंड आवंटन सहित सात मांगें जेडीए के सामने रखीं। इन मांगाें पर जेडीए ने परीक्षण कर रिपाेर्ट तैयार करने और तथ्यात्मक रिपाेर्ट राज्य सरकार काे भेजने का आश्वासन दिया।
नींदड आरक्षण पत्र धारी किसान संघर्ष समिति की प्रमुख मांगें
- रिंग रोड की तर्ज पर सुविधाएं देकर एक रुपया टोकन मनी लीज राशि पर भूखंडों का आवंटन हाे और विभाजन व एकीकरण निशुल्क किए जाए।
- खातेदारों को आरक्षण पत्र बेचान करने और नाम ट्रांसफर की कार्यवाही जल्द शुरू हाे।
- 20 फीसदी आवासीय भूखंड सीकर रोड स्थित 200 फीट सेक्टर रोड, इसके अलावा 5 फीसदी व्यवसायिक भूखंड 100, से 200 फीट रोड पर आंवटित किए जाए।
- खातेदारों के निर्मित मकानों का नकद मुआवजा वर्तमान बीएसआर दर से मिले और खातेदारों को भूमि समर्पण से 30 दिन में आरक्षण पत्र जारी हाे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ