सुखाड़िया स्टेडियम में खेली जा रही बास्केटबाॅल लीग में मंगलवार काे पांच मैच खेले गए। बुधवार काे सुखाडिय़ा स्टेडियम क्लब व कावां खेड़ा-1 और यूएससी व कावां खेड़ा-2 के मध्य सेमीफाइनल मुकाबलें हाेंगे। मंगलवार काे पहला मैच कावां खेड़ा-1 व इलाइट ग्रुप के बीच खेल गया जिसमें कावां खेड़ा-1 ने 36-30 से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच सरदार नगर व यूएससी के बीच हुआ, जिसमें यूएससी ने सरदार नगर को 52-40 से हराया। तीसरा मैच कावां खेड़ा-2 व मांडल के बीच हुआ, जिसमें कावां खेड़ा-2 ने मांडल को 50-48 से हराया। चौथा मैच कावां खेड़ा-1 व चैंपियन के बीच हुआ जिसमें कावां खेड़ा-1 ने चैंपियन को 43-35 से हराया। पांचवा व अंतिम मैच सुखाड़िया स्टेडियम क्लब व इलाइट ग्रुप के बीच हुआ जिसमें सुखाड़िया स्टेडियम क्लब ने इलाइट को 46-40 से हराया। बुधवार काे सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल का पहला मैच सुखाडिय़ा स्टेडियम क्लब व कावां खेड़ा-1 व दूसरा मैच यूएससी व कावां खेड़ा-2 के मध्य खेला जाएगा।
मैच से पहले जिला खेल अधिकारी प्रवीण ओझा और कोच निशा राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस दौरान बास्केटबॉल प्रशिक्षक उपिंदर छाबड़ा, कुश्ती प्रशिक्षक ओम प्रकाश गुर्जर, तैराकी प्रशिक्षक हेमेंद्र राणावत, कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट, हैंडबॉल प्रशिक्षक लोकेश भट्ट, हैंडबॉल प्रशिक्षक करिश्मा बोहरा, खो-खो संघ के सचिव केसर सिंह बल्ला, जिमनास्टिक संघ की सचिव दशरथकंवर राठौड़, शकील मोहम्मद और विजय धाबाई मौजूद थेे। ऑफिशियल गजेंद्र प्रजापत, लोकेश कुमार, मधुकर, निकिता प्रजापत, कविता बैरवा, कपिल भाटिया, जतिन जोशी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ