वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन कोटा मंडल की समस्त शाखाओं ने इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत ट्रेकमैन के पेट्रोलिंग बीट की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर मंडल रेल प्रबंधक एवं एईएन को ज्ञापन दिया। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि कोटा मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत ट्रेक मेन्टेनर्स की पेट्रोलिंग बीट 12 किमी की थी, जो कि कोटा मंडल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए तय की गई थी।
लेकिन बिना भौगोलिक परिस्थितियों के बदलाव के रात्रि पेट्रोलिंग 12 किमी से बढ़ाकर 16 कर दी। इससे ट्रेकमैन्टेनर्स में मानसिक दबाव बढ़ गया है। कोटा मंडल के कई खण्डों में गुफा, चढ़ाई एवं दो ट्रेकों के बीच की दूरी, नदियां, पुल के रहते हुए ट्रेकमेन्टेनर 16 किमी की लम्बी दूरी की पेट्रोलिंग नहीं कर पाएगा। गालव ने डीआरएम को उक्त समस्या का ज्ञापन दिया। उन्होंने ने 2-3 दिन में 12 किमी करने का आश्वासन दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ